मथुरा जनपद में मनाया गया 800 विद्यालयों में आजादी का अमृत महोत्सव

 

स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के स्वप्न के भारत का निर्माण करना वर्तमान पीढ़ी का दायित्व

 

  मथुरा/ वृंदावन  :राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में आजादी के अमृत महोत्सव समारोह के अंतर्गत प्रेम महाविद्यालय इंटर कॉलेज वृंदावन में सिटी मजिस्ट्रेट मथुरा श्री सौरभ दुबे मुख्य अतिथिने अपने उद्बोधन में कहा कि स्वतंत्रता के 75 वर्ष बाद आजादी के इस महोत्सव के अवसर पर वर्तमान पीढ़ी को संकल्प लेना चाहिए कि हमें स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के सपनों का भारत का निर्माण करने का दायित्व निर्वहन करना होगा। 

          सिटी मजिस्ट्रेट श्री सौरभ दुबेने कहा कि सन 1947 में देश में मात्र सत्ता का परिवर्तन हुआ था आज हमें व्यवस्था के परिवर्तन के साथ-साथ सामाजिक आर्थिक स्वतंत्रता की महती आवश्यकता है।

          समारोह की अध्यक्षता करते हुए जिला संघचालक श्री दास बिहारी अग्रवाल ने कहा कि वर्तमान केंद्र एवं राज्य सरकार प्रत्येक क्षेत्र में आजादी के आत्मनिर्भरता के लिए कार्य कर रही है। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ द्वारा संपूर्ण देश के प्रत्येक विद्यालय में आजादी के अमृत महोत्सव को मनाया जाना एक ऐतिहासिकता का प्रतीक है। 

        पूर्व जिला प्रचारक श्री जयभान सिंह चौहान ,साध्वी सुलभा भारती, श्री  स्वामी वेदानंद गिरी, श्री पोहप सिंह, श्रीनृत्य गोपाल, श्रीयोगेश कुमार आभा, श्री सुशील पचौरी   श्री चंद्रभान यादव  श्री मुनीष बाबू एवं श्री निखिल अग्रवाल आदि ने आजादी के इतिहास पर प्रकाश डाला।

          कार्यक्रम के संयोजक आयोजक प्रधानाचार्य उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.देवप्रकाश के नेतृत्व मेंहुए कार्यक्रम में सर्वप्रथम महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राजा महेंद्र प्रताप जी की मूर्ति पर मुख्य अतिथि एवं सभी आगंतुक महोदयों द्वारा माल्यार्पण किया गया।

          भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम को गति प्रदान की गई।

           स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के पौत्र होने के नाते मुख्य अतिथि सिटी मजिस्ट्रेट श्री सौरभ कुमार दुबे जी का नागरिक अभिनंदन किया गया।

          इसी क्रम में मुख्य अतिथि श्री सौरभ दुबे जी के कर कमलों से स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के सुपुत्र श्री आलोक शर्मा एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. नंद कुमार शुक्ला जी के पौत्र श्री सिद्धार्थ शुक्ला जी को सम्मानित कर स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। कार्यक्रम में नगर के प्रतिष्ठित पत्रकार श्री विष्णु शर्मा जी को भी सम्मानित किया गया ।

        कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सिटी मजिस्ट्रेट श्री सौरभ दुबे जी एवं अध्यक्ष जिला संघचालक श्री दास बिहारी अग्रवाल जी ने अपने कर कमलों से राष्ट्रीय ध्वज का ध्वजारोहण कर किया गया तथा कार्यक्रम का समापन राष्ट्र गान के साथ हुआ ।

  उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.देवप्रकाश के अनुसार मथुरा जनपद में 800 विद्यालयों में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में श्री शिव अधार सिंह यादव, श्री अरुण कुमार सिंह ,श्री अजय कुमार मौर्या, डॉ. खुशबू भारती, श्री प्रमोद कुमार, श्री राम प्रसाद ,

डॉ.सोमकान्त त्रिपाठी ,सुश्री सुमन रानी ,श्री पंकज चौधरी, श्री प्रदीप कुमार गौतम, श्री सुनील कुमार यादव ,सुश्री आकांक्षा वर्मा ,श्रीमती पूनम सिंह ,डॉ.शिव शंकर गौतम ,श्री सुनील कुमार वर्मा, श्री सुरेश चंद्र लवानिया ,श्री मुकेश आदि उपस्थित रहे। 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

विज्ञापन बॉक्स
विज्ञापन बॉक्स

Related Articles

Close
[avatar]