पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा व जनप्रतिनिधि तिरंगा यात्रा में हुए शामिल

 

तिरंगा हमारी आन बान शान का प्रतीक :   दिनेश शर्मा

 

 

मथुरा :अमृत महोत्सव पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देश भर में हर घर तिरंगा अभियान 13 से 15 अगस्त तक यह अभियान बड़े स्तर पर चलाया जा रहा है उसी कड़ी में मथुरा भाजपा महानगर अध्यक्ष विनोद अग्रवाल के नेतृत्व में महानगर द्वारा अंगूरी वाटिका डीग चौराहा से मंडी रामदास होते हुए होली गेट आगरा रोड तक निकाल गई तिरंगा यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कहा कि तिरंगा हमारे आन-बान-शान का प्रतीक है। इससे व्यक्ति को और देश को ताकत मिलती है। यह तिरंगा पूरी दुनिया में हमारा धाक है , इसी से हमारी पहचान है। भारतीय राष्ट्रीय ध्वज भारत के नागरिकों की आशाएं और आकांक्षाएं दर्शाता है। यह हमारे राष्ट्रीय गर्व का प्रतीक है। पिछले सात दशकों से अधिक समय से सशस्त्र सेना बलों के सदस्यों सहित अनेक नागरिकों ने तिरंगे की शान को बनाए रखने के लिए निरंतर अपने जीवन न्यौछावर किए हैं।

 

वही पूर्व ऊर्जा मंत्री एवं वर्तमान मथुरा – वृंदावन विधानसभा विधायक श्रीकांत शर्मा ने कहा – इस अभियान का उद्देश्य नागरिकों के मन में राष्ट्र के प्रति कर्त्तव्य बोध उत्पन्न करके आगामी 25 वर्षो के संकल्पों को पूरा करने का प्रण लेना है। केंद्र सरकार ने हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए फ्लैग कोड में भी अहम बदलाव किये हैं। आजादी के बाद पहली बार देश का हर नागरिक अपने घर, व्यापारिक प्रतिष्ठान या सार्वजनिक स्थल पर तिरंगा फहरा सकता है । यही नहीं इस बार सूर्यास्त के बाद भी तिरंगा फहराया जा सकता है। आजादी के बाद देश ने पहली बार तिरंगे के जनक पिंगली वेंकैया जी का जन्म दिन मनाया और उनके योगदान को भी स्मरण किया । कहा कि देश में राष्ट्रभक्ति की नई लहर उत्पन्न होने जा रही है तथा नए संकल्पों के उदय होने और उन्हें पूरा करने का भी समय आ गया है। यह नया भारत है। वही पूर्व जिला अध्यक्ष एवं एमएलसी ठाकुर ओमप्रकाश सिंह ने कहा 13 से 15 अगस्त तक चलने वाले हर घर तिरंगा अभियान में हर किसी को शामिल होना चाहिए । यह किसी राजनैतिक दल का कार्यक्रम नहीं अपितु हर देशभक्त नागरिक का उत्सव है। यह अभियान एक भारत श्रेष्ठ भरत की संकल्पना को और अधिक मजबूती प्रदान करने वाला अभियान है। राष्ट्रभक्ति का अर्थ केवल तिरंगा हाथ में लेकर चलना ही नहीं होता है अपितु राष्ट्रीय कर्तव्य को पूरा करने का प्रण भी होता है। हमें तिरंगा अभियान में यह संकल्प लेना है कि अब हम जहाँ भी हैं , जो कुछ भी कर रहे हैं उसको करते हुए भारत भक्ति का भाव सबसे ऊपर रखेंगे।

वही महानगर अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पक्ष एवं विपक्ष का विषय नहीं है। हम सभी आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं। यह राष्ट्रीय पर्व है और इसमें सभी को शिरकत करनी चाहिए। पक्ष और विपक्ष कोई भी हो, सभी को तिरंगे का सम्मान करना चाहिए।

 

कार्यक्रम में मुख्य रूप से महानगर अध्यक्ष विनोद अग्रवाल महानगर संयोजक तिरंगा यात्रा अभियान प्रदीप गोस्वामी जिला पंचायत अध्यक्ष किशन सिंह चौधरी महापौर डॉ मुकेश आर्य बंधु पूर्व सांसद तेजवीर सिंह बाल संरक्षण आयोग अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा नगर पालिका पूर्व चेयरमैन वीरेंद्र अग्रवाल रविकांत गर्ग गोपेश्वर नाथ चतुर्वेदी , मुकेश खंडेलवाल चेतन स्वरूप पाराशर मदन मोहन श्री वास्तव श्याम सिंघल भूपेंद्र चौधरी , विजय शर्मा पार्षद मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा , शोभा राम शर्मा , बृज केशरी हनुमान पहलवान , आशीष शर्मा , दीपांकर भाटिया , चिंताहरण चतुर्वेदी ,गंभीर सिंह गुर्जर , मलय सिंह राठौर सूर्य कांत सिंह , मंडल अध्यक्ष लोकेश तायल , अनीश वर्मा , विक्रम विष्णु सैनी , राजीव राज पाठक , दीपा अग्रवाल ,पार्षद मीरा मित्तल , नीलम गोयल , संजय शर्मा कुंज बिहारी भारद्वाज , कृष्णमणि सूबेदार , ललित अग्रवाल महिला मोर्चा महानगर अध्यक्ष पूजा चौधरी , युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष दत्त कौशिक सहित हजारों कार्यकर्ता उपस्थित थे

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

विज्ञापन बॉक्स
विज्ञापन बॉक्स

Related Articles

Close
[avatar]