गंगा दशहरा पर्व के दृष्टिगत महापौर और नगरआयुक्त ने देखीं  

 

मथुरा। गंगा दशहरा पर्व पर नगर निगम मथुरा-वृन्दावन द्वारा की जा रही व्यवस्था का निरीक्षण महापौर विनोद अग्रवाल एवं नगर आयुक्त अनुनय झा ने स्टीमर के माध्यम से बंगाली घाट से लेकर विश्राम घाट होते हुए स्वामी घाट तक किया गया।निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त अनुनय झा द्वारा महापौर विनोद अग्रवाल को नगर निगम द्वारा जा रही समस्त व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में अवगत कराया गया। नगर आयुक्त द्वारा महापौर को अवगत कराया गया कि नगर निगम मथुरा-वृन्दावन द्वारा गंगा दशहरा पर स्नानार्थियों के सुविधा को दृष्टिगत रखते हुये यमुना जी के दोनो तरफ चैजिंग रूम बनाये गये है एवं यमुनाजी की धारा में दोनों साइड स्नान के लिए बेरीकेटिंग करायी गयी है, कैम्प कार्यालय बनाने के साथ 12 गोताखोर एवं 20 नाव (स्टीमर सम्मिलित) की व्यवस्था की गयी है एवं नगर निगम के कर्मचारियों की शिफ्टवाईज डयूटी लगायी गयी है। इसके अतिरिक्त रात में प्रकाश व्यवस्था के लिए घाट किनारे एवं आस-पास लगी सभी स्ट्रीट लाइट एवं हाईमास्क लाइट की सुचारू करा दिया गया है। इसके साथ ही स्टीमर के साथ पीएसी जवान तैनात रहेंगे।

नगर आयुक्त द्वारा स्थानीय जनता एवं स्थानानार्थियों से अपील की है कि घाटों पर साफ-सफाई बनाये रखें। नगर निगम द्वारा उक्त पर्व जीरो वेस्ट इवेन्ट के रूप में मनाये जाने का पूर्ण प्रयास किया जा रहा है। वृन्दावन नगर में केशीघाट पर विशेष सफाई, प्रकाश आदि समस्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही है। निर्देशित किया गया कि यमुना के दोनो ओर सफाई व्यवस्था सुदृढ बनी रहे, इसका विशेष ध्यान रखा जाये। यह भी निर्देशित किया गया कि श्रद्धालुओं एवं स्थानानार्थियों की सुविधार्थ यमुना नदी के दोनो ओर शरबत की व्यवस्था करायी जाये।

निरीक्षण के दौरान गोपेश्वरनाथ चतुर्वेदी, धीरेन्द्र कुमार सिंह सहायक नगर आयुक्त, शिवकुमार गौतम मुख्य कर निर्धारण अधिकारी, एके सिंह मुख्य अभियंता सिविल, विजय नारायन मौर्य महाप्रबंधक जल, शशांक सिंह सहायक अभियंता सिविल, अवर अभियंता उप्र जल निगम मथुरा आदि नगर निगम एवं जल निगम के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

विज्ञापन बॉक्स
विज्ञापन बॉक्स

Related Articles

Close
[avatar]