31 अक्टूबर के बाद यमुना में नहीं गिरेगा एक भी बूंद गंदा पानी : पं. श्रीकान्त शर्मा

 

 

मसानी में 30 MLD के STP का काम हो जाएगा पूरा

 

– मथुरा-वृन्दावन के सभी 35 नालों की पूरी हो जाएगी टैपिंग

 

– अभी खुले नालों में जैविक उपचार कर कम किया जा रहा है प्रदूषण का खतरा 

 

मथुरा। ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत मंत्री पं. श्रीकान्त शर्मा ने ब्रजवासियों को गंगा दशहरा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मथुरा-वृन्दावन में गिरने वाले सभी 35 नालों की टैपिंग का कार्य इस साल 31 अक्टूबर तक पूरा हो जाएगा। इसके बाद एक भी बूंद गंदा पानी यमुना में नहीं गिरेगा। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के देश की नदियों को निर्मल करने के संकल्प की दिशा में योगी सरकार तेजी से कार्य कर रही है। मथुरा-वृन्दावन में 35 नाले यमुना में गिरते हैं। इनमें से 20 नालों को बंद करने का कार्य पूरा हो गया है। 07 नाले आंशिक रूप से बंद किये जा चुके हैं और 08 नालों को बंद करने का काम शुरु होना है। आंशिक रूप से बंद 03 नालों और 07 खुले नालों में जैविक उपचार (बायोरेमेडिएशन) प्रक्रिया की जा रही है जिससे यमुना में गिरने पर गंदगी से प्रदूषण का खतरा कम हो। शेष 05 नालों में भी यह प्रक्रिया अगले हफ्ते से शुरू हो जाएगी।ऊर्जा मंत्री ने कहा कि बंगाली घाट पर पम्पिंग स्टेशन और मसानी में 30 MLD के STP प्लांट का कार्य पहले ही पूरा हो जाना था, लेकिन कोरोना महामारी के कारण यह कार्य प्रभावित हुआ। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार यमुना के शुद्धिकरण के लिए संकल्पबद्ध है। घाटों और यमुना की स्वच्छता के लिए श्रद्धालुओं व ब्रजवासियों के निरंतर सहयोग से यमुना का पौराणिक स्वरूप लौटेगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

विज्ञापन बॉक्स
विज्ञापन बॉक्स

Related Articles

Close
[avatar]