व्यापार मंडल के एक होने से जाएगा अच्छा संदेश : उपमन्यु

 

मथुरा। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश व पच्छिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की सामूहिक संगोष्ठी कृष्णा नगर स्थित अग्रवाल धर्मशाला में संपन्न हुई, जिसकी अध्यक्षता उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश के महानगर अध्यक्ष जितेंद्र प्रजापति व पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष प्रणय शर्मा ने की। एयूजेआई के राष्ट्रीय सचिव, ब्रज प्रेस क्लब के अध्यक्ष व उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश के संरक्षक डॉ. कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट ने इस सामूहिक पहल को व्यापारियों के लिए सुखद बताया। उन्होंने कहा कि व्यापार मंडल एक होने से अच्छा संदेश जाएगा जो मील का पत्थर साबित होगा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश संगठन मंत्री मदन मोहन श्रीवास्तव व जिला महामंत्री बंटा सर्राफ ने कहा कि व्यापार मंडल हो चाहे अनेक लेकिन हमको मिलकर रहना है एक। इस दौरान कृष्णा नगर विकास समिति का सामूहिक गठन किया गया, जिसके अध्यक्ष गणेश अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष जितेंद्र प्रजापति को अतिरिक्त प्रभार कृष्णा नगर समिति महामंत्री के रूप में, कोषाध्यक्ष पवन मेडिकल, मंत्री रवि कलेक्शन, संरक्षक गंभीर गुर्जर, योगेंद्र ब्रदर्स को सर्वसम्मति से बनाया गया। कार्यक्रम में प्रदेश कोषाध्यक्ष कृष्ण मुरारी खंडेलवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष लक्ष्मीकांत गॉड, प्रदीप अरोड़ा पार्षद, रवि यादव, जिला उपाध्यक्ष माधव उपमंन्यु, महानगर महामंत्री प्रिंस गॉड, सुरेंद्र सैनी, नवीन सोनी, महानगर कोषाध्यक्ष, लोकेश गर्ग, पंकज शर्मा, सह महामंत्री राजेश अंदानी, महानगर संगठन मंत्री राधा बल्लभ शर्मा, महानगर मंत्री आदित्य आहूजा, विवेक प्रिय आर्य, गौरव शर्मा, संजय गुर्जर, लक्ष्मी नगर व्यापार समिति के अध्यक्ष दिनेश गौतम, राधा नगर विकास समिति के अध्यक्ष भगवान सिंह जादौन, महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष शालू अग्रवाल व अध्यक्ष सुनीता उपाध्याय आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

विज्ञापन बॉक्स
विज्ञापन बॉक्स

Related Articles

Close
[avatar]