वर्षा के प्रकोप से जन्मदिन पर मासूम के साथ हादसा

 

मथुरा : शहर के चौबियापाड़ा मोहल्ले में शनिवार देर रात मूसलधार वर्षा के बीच एक बच्ची यमुना में बह गई। वह अपने स्वजन के साथ एक धर्मशाला से अपने जन्मदिन के कार्यक्रम के बाद घर लौट रही थी, तभी अचानक स्कूटी अनियंत्रित होकर गिर गई। पानी के तेज बहाव में असकुंडा घाट पर बच्ची यमुना में बह गई। आधी रात तक बच्ची की तलाश की जाती रही, लेकिन उसका पता नहीं चल सका।

जानकारी के मुताबिक, चौबियापाड़ा मुहल्ले के नगला पाइसा निवासी नितेश चतुर्वेदी की तीन वर्ष की बेटी का शनिवार को जन्मदिन था। पास की एक धर्मशाला में बच्ची का जन्मदिन समारोह था। नितिश की पत्नी बच्ची को लेकर एक रिश्तेदार के साथ स्कूटी से घर लौट रही थीं।

रात करीब 11 बजे मूसलाधार वर्षा शुरू हो गई। असकुंडा घाट के पास अचानक उनकी स्कूटी अनियंत्रित होकर गिर गई। इसी बीच पानी के तेज बहाव में नितेश की बच्ची भी बहने लगी। स्वजन जब तक उसे बचाने का प्रयास करते, तब तक वह यमुना में बह गई। खोजने पर भी नहीं मिली बच्ची

सूचना पाकर आसपास के लोग बड़ी संख्या में पहुंच गए। इंस्पेक्टर कोतवाली विजय कुमार सिंह ने बताया कि बच्ची को खोजने का प्रयास किया गया, लेकिन उसका पता नहीं चल सका है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

विज्ञापन बॉक्स
विज्ञापन बॉक्स

Related Articles

Close
[avatar]