
बसपा के तत्ववधान में पाल बघेल समाज ने मनाई अहिल्याबाई होल्कर की 226वीं पुण्यतिथि
मथुरा। बहुजन समाज पार्टी के तत्वधान में पाल बघेल समाज में जन्मी लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जी 226 वी पुण्यतिथि डैंपियर नगर स्थित लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर पार्क पर मनाई।
मुख्य रूप से उपस्थित रहे मुख्य सेक्टर प्रभारी आगरा मंडल सत्य प्रकाश कर्दम,सेक्टर प्रभारी आगरा मंडल मुख्त्यार सिंह गौतम पूर्व सेक्टर प्रभारी आगरा मंडल ओम प्रकाश बघेल पूर्व महानगर अध्यक्ष पवन बघेल एवं मुख्य अतिथि के द्वारा पाल बघेल समाज में हाई स्कूल में 94 प्रतिशत लाने वाले पर भुवन बघेल को सम्मानित किया गया।
इस के शुभ अवसर पर जिला सचिव राजेश बघेल जी पूर्व जिला महासचिव वीरेंद्र परिहार, जिला सचिव प्रभारी राजेंद्र कुमार सैनी महेंद्र पाल पूर्व जिला सचिव बलदेव बहुत ही तेज तर्रार छत्रपाल नेताजी ग्राम प्रधान रावल राजकुमार ग्राम प्रधान गांव गांझोली नाहर सिंह बघेल जयप्रकाश बघेल बबलू बघेल नरेंद्र बघेल अमित कुमार पूर्व विधानसभा अध्यक्ष जितेंद्र उमेश पाल योगेंद्र कुमार सेक्टर अध्यक्ष मथुरा कैंट लव कुमार जितेंद्र बघेल अनिल बघेल जिला पंचायत सदस्य मनीष कुमार प्रेम सिंह विधानसभा अध्यक्ष मार्ट डॉक्टर सागर विनोद कुमार जितेंद्र बघेल चौधरी मान सिंह बघेल भूपेंद्र चौधरी राजेंद्र बघेल संजय बघेल आदि सभी सम्मानित समाज के बंधु एवं बसपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बॉक्स
धनगर समाज ने मनाई पुण्यतिथि
डैंपियर नगर स्थित अहिल्याबाई पार्क में शुक्रवार को लोकमाता देवी अहिल्याबाई की 226 वीं पुण्यतिथि भी धनगर समाज ने बहुत ही उत्साह के साथ मनाई। नवनियुक्त प्रधान संघ के प्रदेश अध्यक्ष प्रधान संजय धनगर ने कहा कि अब प्रदेश में प्रधानों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रधानों के अधिकारों के प्रति लड़ाई लड़ी जाएगी और प्रधानों को अपने सम्मान के लिए जागरूक किया जाएगा। इस मौके पर राष्ट्रीय धनगर महासभा के प्रदेश संगठन मंत्री हरिओम धनगर, प्रदेश उपाध्यक्ष रणवीर धनगर, जिला संरक्षक मेदाराम धनगर, जिलाध्यक्ष इंजीनियर रूपेश धनगर, कैप्टन हाकिम सिंह जिला कोषाध्यक्ष, दिनेश धनगर प्रधान, युवा जिला अध्यक्ष राजकुमार धनगर, युवा जिला सचिव गौरव धनगर, युवा नेता मुकेश धनगर, हरि सिंह धनगर, नारायण सिंह धनगर, मुकेश धनगर एड., मथुरा प्रसाद धनगर, हरी धनगर, स्वतंत्र धनगर, अंकित धनगर और कमलेश रौतेला आदि उपस्थित रहे।