महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मुदिता शर्मा के नेतृत्व में जिला प्रशिक्षण वर्ग का विजय बहादुर पाठक ने किया उद्घाटन

 

मथुरा। महिला मोर्चा जिला प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन पुष्पांजलि उपवन स्थित भाजपा कार्यालय में जिला अध्यक्ष मुदिता शर्मा के नेतृत्व में किया गया। उद्घाटन के प्रथम सत्र में मुख्य वक्ता के रूप में विजय बहादुर पाठक प्रदेश उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी प्रभारी महिला मोर्चा रहे। उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी का इतिहास संघर्षपूर्ण रहा। आज हम विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरे हैं, उसमें दीनदयाल उपाध्याय जी श्यामा प्रसाद मुखर्जी जैसे महान कार्यकर्ताओं ने अपने रक्त से सिंचित कर बनाया है ।

महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष मुदिता शर्मा ने बताया कि जिला प्रशिक्षण वर्ग पदाधिकारियों को पार्टी की रीति नीति के बारे में जानकारी देना साथ ही साथ महिलाओं को राजनीतिक एवं सामाजिक चुनौतियों से कैसे उभरकर अपना स्थान प्राप्त करना है विस्तृत रूप से समझाया गया ।

द्वितीय सत्र के मुख्य वक्ता के रूप में वर्षा गौर ने महिला कार्यकर्ताओं के समक्ष व्यक्तिगत व राजनीतिक चुनौतियों के बारे में प्रकाश डाला। जिसकी अध्यक्षता डॉ चारु जैन तृतीय सत्र के मुख्य वक्ता मधुलिका राघव, ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष महिला मोर्चा रही, जिन्होंने राष्ट्र निर्माण में महिलाओं के योगदान के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

तृतीय सत्र की अध्यक्षता ज्योति अग्रवाल ने की। चतुर्थ सत्र की मुख्य वक्ता शुभा कौशिक ने नए भारत के निर्माण में केंद्र सरकार का महत्व एवं उपलब्धियों को पदाधिकारियों के समक्ष रखा।

अंतिम सत्र की अध्यक्षता ममता भारद्वाज द्वारा की गई। संचालन एवं वर्ग की विभिन्न व्यवस्थाओं को जिले की महामंत्री श्रीमती प्रियंका उपाध्याय, नीलम गोस्वामी द्वारा सुनियोजित तरीके से किया गया। वर्ग में अपेक्षित जिले की विभिन्न मंडलों से मंडल अध्यक्ष एवं उनकी महामंत्री बहने, रश्मि चतुर्वेदी, पार्षद श्वेता शर्मा, शशि शर्मा, वर्षा शर्मा श्रीमती छाया रावत मंजू चौधरी, विजयलक्ष्मी श्याम किशोरी, सपना शर्मा आदि मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

विज्ञापन बॉक्स
विज्ञापन बॉक्स

Related Articles

Close
[avatar]