भारत जोड़ो न्याय यात्रा में मथुरा से दर्जनों कार्यकर्ता हुए शामिल

 

मथुरा।जिला कांग्रेस कमेटी मथुरा वरिष्ठ कांग्रेसी नेता महेश पाठक, पूर्व सीएलपी लीडर प्रदीप माथुर व जिला अध्यक्ष चौधरी भगवान सिंह वर्मा के नेतृत्व में आज जिला व महानगर कांग्रेस कमेटी मथुरा के पदाधिकारियों व हजारों कांग्रेस कार्यकर्ता व वरिष्ठ कांग्रेसियों के साथ सादाबाद स्थित चौधरी चरण सिंह पार्क से भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल हुए इस दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में भारी मात्रा में उत्साह व जोश था।

मथुरा जिले के कार्यकर्ता ऑन के द्वारा सादाबाद में भारत जोड़ो न्याय यात्रा में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे, राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, पूर्व मंत्री सीएलपी लीडर अनुराधा मिश्रा मोना का स्वागत किया गया।इस जोश व उत्साह से लेवरेज हजारों कार्यकर्ताओं को देखकर जननायक राहुल गांधी ने कहा गया कि देश को भाजपा के चंगुल से मुक्त करने के लिए इसी तरीके से जोश में भरे हुए युवाओं की जरूरत है क्योंकि मोदी सरकार अपने गुरूर में अंधी हो चुकी है उसे किसानों युवाओं व्यापारियों श्रमिकों व महिलाओं पर हो रहे अत्याचार की कोई फिक्र नहीं है किसान अपने ही देश में राजधानी नहीं आ सकता है उससे बॉर्डर पर रोक रखा है किसान बॉर्डर पर बैठा है उन पर आंसू गैस के गोले व गोलियां दागी जा रही है जिनके कारण से भारी मात्रा में किसान घायल हुए हैं जिनमें से दो किसानों की मौत भी हो गई है। किसान अपने अधिकारों की मांग कर रहा है और मोदी सरकार सिर्फ अपने मित्र उद्योगपतियों के विषय में सोच रही है लाभ पहुंचाने में लगी हुई है। भारत जोड़ो न्याय यात्रा में भाग लेने बृजेश कुमार शर्मा, सिम्मी बेगम ठाकुर, नरेश पाल सिंह जैसावत, प्रकाश शर्मा, संतोष पाठक, पार्षद अविद हुसैन, बिहारीकांत तिवारी, विनेश सेनवाल, प्रवीण ठाकुर, अखलाक चौधरी, ठाकुर साहब सिंह, शिवराम सिंह, सोलंकी प्रधान, सतीश शर्मा, लोकेश शर्मा, दीपक आर्य, ठाकुरदास नरेंद्र शर्मा, ठाकुर हेमंत सिंह, सुरेश गढी नंदा, रामवीर सोलंकी, अरुण कुमार शर्मा, संजय शर्मा, दीपक पाठक मुकेश ठाकुर, मीरा देवी, गिर्राज सिंह छोकर, भगवान देवी, विजय सिंह लोधी,कलुआ खान, तिलक राज शर्मा, बंटी सिद्दीकी, दीपक शर्मा, मोहम्मद यासीन, शमीम अब्बासी, सलमान, मुन्ना कुरैशी, फरमान, अरमान, सलमान, युसूफ कुरैशी, मनोज गौड, विनोद आर्य, सचिद्र प्रताप गौतम, रोशन लाल, ठाकुर भगवान सिंह, लियाकत मलिक, इरशाद कुरैशी, चांद मोहम्मद, रईस अहमद, बेबी ठाकुर, फर्जाना बेगम, सन्नू बेगम, रुखसाना, मीणा लोधी, गिरजेश माथुर, चिरागू, संतोष श्रीवास्तव, बनवारी लाल चौधरी आदि हजारों कार्यकर्ताओं ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा में भाग लिया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

विज्ञापन बॉक्स
विज्ञापन बॉक्स

Related Articles

Close
[avatar]