यमफांस से बचने के लिए भाई-बहनों ने लगाई यमुना में डुबकी

 

मथुरा। यमद्वितीया त्यौहार के अवसर पर यमफांस से बचने के लिए यमुना में हजारों भाई बहनों ने डुबकी लगाई। मथुरा, वृंदावन और गोकुल के कई घाटों पर यमुना स्नान करने वालों की भीड़ लगी रही। इस अवसर पर स्नानार्थियों के लिए नगरनिगम-नगरपंचायतों ने कई प्रकार की व्यवस्थाएं की थीं।

गुरुवार को सुबह तड़के से ही यमुना घाटों पर स्नान करने वालों का तांता लगा रहा। मथुरा में विश्राम घाट, बंगाली घाट, यमुना पार आदि घाटों के अलावा वृंदावन में केशीघाट, गोकुल में ठकुरानी घाट, मुरलीधर घाट और ब्रह्मांड घाट आदि पर यमुना स्नान करने वालों की भीड़ सुबह से ही जुटने लगी। यम फांस से बचने के लिए भाई और बहनों ने एक साथ यमुना में डुबकी लगाई। इस दौरान भाई बहनों का भाव देखने योग्य था। बहनें अपने भाईयों की दुर्घायु और कुशलता की मनौती मांग रही थीं, तो भाई भी उनको सदा सुखी रहने का आशीर्वाद प्रदान कर रहे थे। यमुना स्नान करने वालों की सुविधा के लिए महिला चेंजिंग रूम, शौचालय आदि की व्यवस्था तो नगरनिगम की ओर से की ही गई थी, साथ ही किसी अनहोनी से बचने के लिए यमुना में बेरीकेडिंग भी की गई थी। पुलिस की ओर से यमुना में स्टीमर चलाए गए थे, जिन पर पुलिसकर्मी गोताखोरों के साथ तैनात रहे। सिटी मजिस्ट्रेट सौरभ दुबे ने शहर की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था की कमान संभाली।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

विज्ञापन बॉक्स
विज्ञापन बॉक्स

Related Articles

Close
[avatar]