मथुरा के दो थाना पुलिस ने पकड़ी गांजे की बड़ी खेप, दो तस्करों को लिया हिरासत में

 

 

मथुरा। थाना बलदेव व जैंत पुलिस ने रविवार गांजे की तस्करी करने के आरोप में दो युवकों को पकड़ा। इनके कब्जे से पुलिस ने करीब साढ़े सात किलो गांजा बरामद कर आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।

 

रविवार को थाना प्रभारी निरीक्षक बलदेव नरेन्द्र यादव, एसएसआई बलदेव जगत पाल सिंह, उप निरीक्षक प्रविन्द्र कुमार, पुलिस बल के साथ वांछितों की तलाश में गश्त पर थे। तभी सटीक सूचना पर पुलिस ने क्षेत्र में गांजा तस्करी करने के आरोपी गजेन्द्र जाट निवासी भरतिया, बल्देव को गांव के समीप से पकड़ा। उसके कब्जे से पुलिस ने एक किलो 600 ग्राम अवैध गांजा बरामद कर चालान किया। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पकड़ा गया युवक शातिर गांजा तस्कर व थाना क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर है। वह वर्ष-2011 से नशीले पदार्थ की अवैध रूप से बिक्री कर रहा है। पुलिस ने आरोपी को पकड़ कर चालान किया है। वहीं थानाध्यक्ष जैंत मनोज कुमार शर्मा,उप निरीक्षक संदीप पाल,उप निरीक्षक गौरव वर्मा पुलिस बल के साथ गश्त पर थे। तभी सटीक सूचना पर पंडित गन्नू-मन्नू ढ़ाबा के समीप से चेकिंग के दौरान बलबीर निवासी गांव साधन, अछनेरा आगरा को गिरफ्तार किया। इसके कब्जे से 5 किलो 800 ग्राम गांजा बरामद किया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

विज्ञापन बॉक्स
विज्ञापन बॉक्स

Related Articles

Close
[avatar]