उत्तर प्रदेश युवा ब्राह्मण महासभा द्वारा विप्र चेतना चिंतन शिविर

 

मथुरा। उत्तर प्रदेश युवा ब्राह्मण महासभा द्वारा विप्र चेतना चिंतन शिविर का आयोजन किया गया। जनपद भर से आए ब्राह्मण बंधुओं ने ब्राह्मण एकता पर अपने अपने विचार रखे।

 

हनुमान नगर स्थित ब्राह्मण धर्मशाला पर आयोजित शिविर के मुख्य अतिथि चौमुहां ब्लॉक के नवनियुक्त ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि पं शोभाराम शर्मा,  विशिष्ट अतिथि गोकुल नगर पंचायत के चेयरमैन संजय दीक्षित, अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष पंडित रमेश दत्त शर्मा, नवनियुक्त जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर गौड़ एवं महानगर अध्यक्ष मोनू गौतम ने भगवान परशुराम जी के चित्रपट पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
संस्थापक/अध्यक्ष पं राजेश पाठक ने चिंतन शिविर में चर्चा के लिए बिंदुवार विषय रखते हुए अपने विचार रखने का अनुरोध किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गोकुल चेयरमैन संजय दीक्षित एवं बसपा नेता  पं. योगेश द्विवेदी ने कहा कि जब तक विप्र जन प्रतिनिधि अपने समाज को वोट बैंक समझेगा। तब तक समाज का भला नहीं हो सकता। पार्टी के सिद्धांत पर चलना एक राजनीतिक कार्यकर्ता के लिए जरूरी है लेकिन अपने समाज के प्रति उत्तरदायित्व का निर्वाह करना भी परम आवश्यक है।
ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि पं शोभाराम शर्मा ने कहा कि समाज के हित में जितना भी बन पड़ेगा हम मनोयोग से करेंगे। बगैर ब्राह्मणों के कोई भी दल सत्ता के सिंहासन को छू भी नहीं सकता। आज ब्राह्मणों को आत्म चिंतन की आवश्यकता है।
दिल्ली ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा, प्रभारी संयोजक पं श्याम शर्मा एवं प्रदेश महामंत्री आशीष चतुर्वेदी ने कहा कि जब तक सत्ता में बैठा अपने समाज का प्रतिनिधित्व करने वाला आम ब्राह्मण की नहीं सुनेगा, तब तक समाज में चेतना आना असंभव है।
इसके साथ ही चिंतन शिविर में मथुरा को तीर्थ स्थल घोषित करने एवं अंडा-मांस-शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाए जाने की भी एक स्वर में मांग गयी। नौहझील ब्लॉक से ब्लॉक प्रमुख चुनाव हारे  योगेश शर्मा उर्फ भूरा पंडित ने अपने संबोधन में वर्तमान राजसत्ता पर प्रहार किया और अपनी वेदना  व्यक्त करते हुए समाज से जागरूक होने का आह्वान किया। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के प्रांतीय उपाध्यक्ष पं बालकिशन दीक्षित ने सभी को स्मृति चिन्ह प्रदान कर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन पं राजेश पाठक द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता परशुराम भगवान को अर्पित की गई। जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर गौड़ ने सभी उपस्थित विप्र बंधुओं को धन्यवाद ज्ञापित कियाा ।  इस अवसर पर प्रमुख रूप से कोसीकला ब्राह्मण सभा के पूर्व अध्यक्ष सुभाष शर्मा, सत्य प्रकाश शर्मा, जिला संयोजक आशीष शर्मा, जिला महामंत्री संगठन कृष्णगोपाल भारद्वाज, दिनेश कौशिक,अमित सारस्वत,  प्रवीण मिश्रा, चंद्र मोहन दीक्षित, सत्यदेव शर्मा, शिवम अग्निहोत्री, उमंग पाठक, आशुतोष भारद्वाज, एसके सारस्वत, योगेश उपाध्याय, पवन मुखिया, बलराम शर्मा , भानु भारद्वाज, रामप्रकाश पटवारी, विनोद गौड़, इंजी राजकुमार शर्मा, अशोक शर्मा, गोवर्धन विधानसभााा अध्यक्ष सियाराम तिवारी ,ब्रजेश  दत्त भारद्वाज, महेंद्र दत्त  आचार्य

आशुतोष भारद्वाज ,  एसके सारस्वत, जमुना शर्मा, योगेश उपाध्याय, अमित भारद्वाज,  संजय हरियाणा ने  अपने अपने   विचार   व्यक्त किए।

 

 

 

 

 

 

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

विज्ञापन बॉक्स
विज्ञापन बॉक्स

Related Articles

Close
[avatar]