
केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार पहुंचे गिर्राज जी की शरण
गोवर्धन । मंगलवार को केंद्रीय राज्यमंत्री सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग डॉ वीरेंद्र कुमार खटीक ने गिरिराज जी की शरण में पहुंचे। यहां उन्होंने दानघाटी मंदिर में गिरिराज महाराज की पूजा अर्चना कर ने मनौती मांगी।मंदिर के सेवायत द्वारा केंद्रीय मंत्री को दुपट्टा व माला पहनाकर स्वागत किया और गिरीज जी पर दुग्धाभिषेक कराकर पूजा-अर्चना कराई।मीडिया से बात करते हुए केंद्रीय राज्यमंत्री वीरेंद्र कुमार ने कहा कि रात्रिदानघाटी मंदिर में दुग्धाभिषेक करके मांगी मनौती मे उन्हें स्वप्न में गिरिराज जी के दर्शन का आभास हुआ। जिसके बाद में वह गिरीज जी के दर्शन करने के लिए गोवर्धन आए हैं। गिरीज जी के दर्शन कर उन्हें साक्षात परम ब्रह्म की प्राप्ति का अनुभव हो रहा है। उन्होंने बताया कि ब्रज के कण-कण में भगवान का साक्षात्कार होने का आभास होता है।