राष्ट्र सर्वोपरि के संकल्प के साथ करें कामः अनिल चौधरी

 

 

भाजपा का क्षेत्रीय पंचायत प्रशिक्षण वर्ग संपन्न

 

मथुरा। भाजपा की सरकार राष्ट्र

सर्वोपरि के संकल्प को पूरा करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत को दुनिया का सिरमौर बनाने की ओर अग्रसर हैं। उक्त उद्गार भाजपा महानगर प्रभारी अनिल चौधरी गुरुवार को भाजपा जिला भाजपा कार्यालय परे हुए एक दिवसीय क्षेत्रीय पंचायत प्रशिक्षण वर्ग में व्यक्त किये। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ श्री चौधरी महानगर अध्यक्ष घनश्याम लोधी, जिला पंचायत अध्यक्ष किशन सिंह, गोवर्धन विधायक मेघश्याम सिंह एवं एमएलसी ठाकुर ओमप्रकाश सिंह ने संयुक्त रूप से पं दीनदयाल उपाध्याय और डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया।प्रशिक्षण वर्ग के प्रथम सत्र में महानगर प्रभारी अनिल चौधरी ने केंद्र और प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों को भी राष्ट्र सर्वोपरि के संकल्प के साथ अपने क्षेत्र का विकास करना है। महानगर अध्यक्ष श्री लोधी ने कहा कि भारतीय जनसंघ से लेकर भाजपा का आधार मूल्य और विचारधारा रही है। व्यक्ति नहीं विचारधारा ही भाजपा का मूल मंत्र है । इसी बदौलत भाजपा आज दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन है।

द्वितीय सत्र में भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री अशोक भारती ने भाजपा के इतिहास विकास के बारे में विस्तृत जानकारी दी। तृतीय सत्र को सम्बंधित करते हुए क्षेत्रीय मंत्री रजनीश त्यागी ने आदर्श जनप्रतिनिधि कैसे बनें विषय पर चर्चा की। समापन सत्र को सम्बंधित करते हुए भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री नगेंद्र सिकरवार ने कहा कि भाजपा की कार्य पद्धति सबको साथ लेकर चलने की है।प्रशिक्षण वर्ग संयोजक श्याम सिंघल ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व की योजना के तहत क्षेत्र पंचायत के सभी अध्यक्ष एवं सदस्यों को प्रशिक्षित करने के लिए प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किया गया है जिसमें मथुरा के 5 ब्लॉक अध्यक्ष और 120 सदस्यों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षण वर्ग में महानगर महामंत्री राजू यादव, प्रदीप गोस्वामी, महानगर उपाध्यक्ष चंद्रपाल कुंतल, ज्ञानेंद्र राणा, हेमंत अग्रवाल, संजय शर्मा, धर्मेश तिवारी, कुंजबिहारी चतुर्वेदी, राहुल रजावत, अंशुल यादव, प्रिंस गौड़, वंदना अरोड़ा, लवांशु वर्मा, हाकिम सिंह आदि मौजूद रहे। संचालन महानगर महामंत्री सुनील चतुर्वेदी ने किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

विज्ञापन बॉक्स
विज्ञापन बॉक्स

Related Articles

Close
[avatar]