संगठनात्मक चुनाव को लेकर हुई भाजपा की कार्यशाला

 

 

मथुरा।पुष्पांजलि स्थित जिला भाजपा कार्यालय में संगठनात्मक चुनाव को लेकर कार्यशाला हुई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष निर्भय पांडे ने की। संगठन चुनाव जिला प्रभारी नबाब सिंह नागर व जिला अध्यक्ष निर्भय पांडे ने भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यशाला का शुभारंभ किया। वहीं कार्यशाला के मुख्य वक्ता नबाब सिंह नागर ने कहा सभी कार्यकर्ताओं ने सदस्यता अभियान में पूरे हौसले के साथ सदस्यों को भाजपा से जोड़ने का कार्य किया है। वहीं उन्होंने बताया

अब संगठन चुनाव की प्रक्रिया है। वहीं जिला अध्यक्ष निर्भय पांडे ने बताया सदस्यता अभियान के बारे में बताया कि जिले में अभी तक डेढ़ लाख प्राथमिक सदस्य बन चुके हैं और प्राथमिक सदस्य बनाने का कार्य निरंतर जारी है प्राथमिक सदस्य के साथ सक्रिय सदस्य भी बनाए जा रहे हैं। वहीं मीडिया प्रभारी श्याम चतुर्वेदी चुनाव प्रक्रिया के बारे में बताते हुए कहा कि प्रत्येक मंडल स्तर पर मंडल संगठन सहयोगी लगाए जाएंगे। प्रत्येक बूथ पर संगठन की चुनाव प्रक्रिया को पूर्ण करना है। सभी मंडलों पर 15 नवंबर से पूर्व कार्यशाला की जानी है।मंच संचालन जिला महामंत्री महिपाल सिंह ने किया।

 

बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित बल्देव विधायक पूरन प्रकाश नरदेव चौधरी अनिल तरकर सत्यपाल चौधरी अनिल चौधरी देवेश पाठक अमन ठाकुर सह मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा जिला पदाधिकारी एवं सभी मण्डल अध्यक्ष मौजूद रहे

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

विज्ञापन बॉक्स
विज्ञापन बॉक्स

Related Articles

Close
[avatar]