प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के ‘स्वस्थ भारत’ और ‘समृद्धशाली किसान’ संकल्प की दिशा में श्री अन्न का बढ़ाएं क्षेत्रफल : पं. श्रीकान्त शर्मा

 

 

मोटे अनाज के उन्नत बीज का वितरण कर उपज बढ़ाने का किया आग्रह

– 3 करोड़ की सड़क निर्माण, इंटरलॉकिंग टाइल्स और नाली निर्माण के कार्यों का शिलान्यास

 

 

मथुरा- वृंदावन विधायक पं. श्रीकान्त शर्मा ने शनिवार को मथुरा विकास खण्ड सभागार में मिलेट्स (श्री अन्न) जागरुकता अभियान कार्यक्रम में किसान भाइयों को उन्नत बीज का वितरण किया। किसानों से कम खर्च में होने वाले पोषण से भरपूर इन मोटे अनाजों का क्षेत्रफल बढ़ाने का आग्रह किया।

 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के ‘स्वस्थ भारत’ और ‘समृद्धशाली किसान’ संकल्प की दिशा में मोटे अनाज का क्षेत्रफल बढ़ाएं।

भारत की वैश्विक पहल पर ही पूरी दुनिया में अंतरराष्ट्रीय मिलेट्स ईयर 2023 मनाया जा रहा है।

 

पं. श्रीकान्त शर्मा ने कहा कि स्वाद व पोषण से भरपूर श्री अन्न की पैदावार को बढ़ावा मिलने से देश के 2.5 करोड़ किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत करने का काम हो रहा है। इससे ग्रामीण अर्थव्यस्था भी मजबूत हो रही है। ज्वार, बाजरा, रागी जैसे मोटे अनाज को उगाने में खर्च कम आता है, दूसरी फसलों की तुलना में जल्दी तैयार होते हैं। कम पानी और जैविक विधि से तैयार होते हैं।

 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत मिलेट्स के जरिये पूरे विश्व में फूड एंड न्यूट्रिशन सिक्योरिटी सुनिश्चित करने की दिशा में अग्रसर है, स्थानीय किसानों को भी इसका लाभ लेना चाहिए। मिलेट्स उत्पादन में भारत का विश्व में पहला स्थान है। इसके पूर्व पं. श्रीकान्त शर्मा ने ब्रजवासियों के साथ मथुरा में इंडस्ट्रियल एरिया, वार्ड नं-9 पालिखेड़ा, वार्ड नं-9 श्रीनाथपुरम, वार्ड नं-37 महोली, वार्ड नं-22 हंसराज कॉलोनी में करीब 3 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले विकास कार्यों का शिलान्यास भी किया। डीएम मथुरा को कार्य तय समय में पूरी गुणवत्ता के साथ पूर्ण हों इसकी निगरानी करने के लिए निर्देशित किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

विज्ञापन बॉक्स
विज्ञापन बॉक्स

Related Articles

Close
[avatar]