गोवर्धन में आईजी जोन आगरा देर रात पहुंचकरथाने का किया निरीक्षण, साइबर सेल का किया उद्घाटन,

 

 

मथुरा। गोवर्धन में साइबर क्राइम को कंट्रोल करने के लिए थाना परिसर में अब साइबर एक्सपर्ट काम करेंगे। शुक्रवार की देर रात आईजी जोन नचिकेता झा ने देर रात गोवर्धन पहुँच कर थाना परिसर में बनी साइबर लैब का फीता काट कर उद्घाटन किया है। गोवर्धन में बढ़ते साइबर क्राइम की घटनाओं को देखते हुए आईजी जोन और मथुरा एसएसपी ने संयुक्त रूप से गोवर्धन थाने में बनी साइबर लैब का फीता काटकर उद्वघाटन किया। जिससे अब साइबर क्रिमिनलों पंर अंकुश लग पायेगा। आईजी जोन नचिकेता झा ने साइबर लैब का उद्घाटन कर कहा कि साइबर क्राइम पर जिले के पुलिस मुख्यालय से काम होता था। अब गोवर्धन थाने में साइबर एक्सपर्ट काम करेंगे। वहीं मथुरा एसएसपी ने थानाध्यक्ष नितिन कसाना द्वारा की गई पहल की सराहना की। शुक्रवार की देर रात आईजी आगरा नचिकेता झा, एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय गोवर्धन पहुंचे। थाने का निरीक्षण किया। सफाई व्यवस्था पर संतुष्टि जताई। एसपी ग्रामीण, सीओ, इंस्पेक्टर आदि उपस्थित थे। थाना परिसर में थानाध्यक्ष नितिन कसाना द्वारा जन सहयोग से बनवाई साइबर लैब का उद्वघाटन किया। आईजी ने बताया कि साइबर क्राइम पर जिले के पुलिस मुख्यालय से काम होता था। पीड़ित को आने जाने में परेशानी झेलनी पड़ती थी। गोवर्धन थानाध्यक्ष ने इस दिशा में अच्छी पहल कर जन सहयोग से साइबर लैब बनवाई है। इससे यहां साइबर अपराध पर लगाम कसने में सहूलियत मिलेगी।

_________________________

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

विज्ञापन बॉक्स
विज्ञापन बॉक्स

Related Articles

Close
[avatar]