
भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए कांग्रेसी
भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए कांग्रेसी
मथुरा। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में मथुरा से कांग्रेसी कार्यकर्ता शामिल हुए इस अवसर पर प्रदेश सचिव विनेश सनवाल ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की गैर राजनीतिक भारत जोड़ो यात्रा कन्याकुमारी से कश्मीर तक 3800 किमी की निकाली जा रही है। देश की जनता यात्रा को समर्थन देकर स्वागत कर रही है। यात्रा का मकसद देश को प्रेम सद्भाव से जोड़कर देश में नफरत को खत्म किया जायेगा।
इस अवसर मदन मोहन शर्मा, मोहन सिंह सिसोदिया, मोहन सिंह, अजय सनवाल , रितेश पाठक, नीरज, नीलम कुलश्रेष्ठ, राजू फारुक मौजूद थे