
सेना के अध्यक्ष सुखदेव गोगा मेड़ी जी की हत्या के विरोध निकाला कैंडल मार्च
मथुरा।करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव गोगा मेड़ी जी की हत्या के विरोध में निकाला कैंडल मार्च हत्यारों के लिए की गई फांसी की मांग। स्वाभिमान एक प्रयास संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष सरोज शर्मा और अखिल भारत हिन्दू महासभा उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष पंडित संजय हरियाणा की और से एक केंडल मार्च करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव गोगा मेडी जी की हत्या के विरोध में निकाला गया। केंडल मार्च अहिल्याबाई सर्कल से पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की मूर्ति पर जाकर उनके चरणों में केंडल रखकर उनको दोनों संगठनों की ओर से श्रद्धांजलि दी गई।। साथ ही अखिल भारत हिन्दू महासभा के उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष पंडित संजय हरियाणा, मीडिया प्रभारी रजत शर्मा और सरोज शर्मा की और से इस हत्या की भर्त्सना करते हुए कहा कि हत्यारे जो पकड़े गए हैं उनको कड़ी से कड़ी सजा दी जाए, फांसी देकर सरकार एक संदेश प्रस्तुत करें। और बाकी हत्याकांड में शामिल जिनके इशारों पर यह हत्या की गई।उनको भी पकड़कर सार्वजनिक किया जाए। और उनको भी सजा दी जाए।केंडल मार्च में अखिल भारत हिन्दू महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष पंडित संजय हरियाणा, मीडिया प्रभारी रजत शर्मा, स्वाभिमान एक प्रयास संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष सरोज शर्मा , प्रदेश अध्यक्ष अनिता हरियाणा, गीता दिवाकर जिला अध्यक्ष, पूजा राजपूत जिला संयोजक, पूनम वर्मा संयोजक, डोली राजपूत ,जिला प्रभारी, संगीता राजपूत, लता वर्मा, सपना राजपूत, सरस्वती वर्मा, दर्जनों कार्यकर्ता आदि की उपस्थिति प्रमुख रूप से रही।