
भाजपा नेता रविकांत बने भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय संगठन मंत्री
मथुरा। मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन (भानु) के तत्वधान में मनोज गार्डन सौंख रोड पर आयोजित स्वागत समारोह व कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा नेता रविकांत गोयल को यूनियन का राष्ट्रीय संगठन मंत्री बनाया गया।मुख्यअतिथि के रूप में आए यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता हरेस ठेनुआ एवं पदाधिकारियों का कार्यकर्ताओं ने माला व दुपट्टा पहना कर भव्य स्वागत किया कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रतन पहलवान ने की
पदभार ग्रहण करने के बाद नव युक्त राष्ट्रीय संगठन मंत्री रविकांत गोयल ने कहा वे किसानों एवं व्यापारियों के हित में सदैव तत्पर रहेंगे। वही मुख्य अतिथि के रूप में आए राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने कहा रविकांत गोयल के संगठन में शामिल होने से निश्चित रूप से संगठन में विस्तार होगा वही अध्यक्षता कर रहे रतन पहलवान ने बताया भारतीय व्यापार मंडल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिला संरक्षक के रूप में आसीन है। कार्यकर्ता सम्मान समारोह में संगठन के राष्ट्रीय महासचिव व ब्रज के संत रमेश बाबा के उत्तराधिकारी बृज दास महाराज का समाजसेवी व युवा नेता अतुल अग्रवाल ने पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। वही ब्रजराज महाराज ने संगठन के विस्तार पर अपने बहुमूल्य विचार व्यक्त किए। वही व्यापक गोश्त के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल व शैक्षिक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष यशवीर राघव का गौरव गुप्ता एवं डॉ के एम अग्रवाल ने स्वागत किया वहीं अंत में जिलाध्यक्ष देवेंद्र पहलवान का व्यवसाई सोनू अग्रवाल ने स्वागत ने स्वागत किया।
इस अवसर पर विक्रम सिंह छत्रपाल सिंह धनगर जितेंद्र सिंह भंरगर राकेश सैनी केशव देव अग्रवाल गिरधारी लाल अग्रवाल मंगीलाल अग्रवाल आढ़तिया दीपक गर्ग विनोद अग्रवाल रिफाइनरी गुड्डू प्रधान दीपक गुप्ता सचिन अग्रवाल सत्येंद्र सिंह चरन लाल अग्रवाल शंकरलाल अग्रवाल नवल अग्रवाल हरिओम पहलवान एल एन शर्मा राजघाट संजय प्रधान दिनेश उपाध्याय प्रधान विष्णु पटेल राजकुमार राजेंद्र सिंह के के प्रधान हरभजन प्रधान आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन यशवीर राघव ने किया