विनोद अग्रवाल प्रचंड जीत के साथ बने मेयर , बिट्टू सहित सभी प्रत्याशियों की जमानत जब्त

 

 

मथुरा। मथुरा वृन्दावन नगर निगम की मेयर सीट पर भाजपा प्रत्याशी विनोद अग्रवाल ने 1,10,529 वोटों से रिकॉर्ड जीत हासिल की है उन्होंने 1,45,720 कुल वोट हासिल किए जबकि उनके निकटतम प्रतिद्धंदी बसपा प्रत्याशी राजा मोहतसिम अहमद दूसरे नंबर पर रहे, जिनको 35,191 वोट मिले। तीसरे नंबर पर कांग्रेस के सिंबल पर चुनाव लड़ रहे श्यामसुंदर उपाध्याय बिट्टू रहे जिनको 35173 वोट मिले। चौथे स्थान पर कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी राजकुमार रावत रहे, जिनको 30,247 वोट मिले।

मतगणना में भाजपा प्रत्याशी विनोद अग्रवाल ने प्रथम रांउड से अंतिम राउंड तक बढ़त बना कर रखी है। विनोद अग्रवाल की जीत के बाद भाजपाईयों में खुशी की लहर दौड़ गयी। उनके मसानी बाईपास स्थित घर राधा अर्चिड कालोनी में समर्थकों की भारी भीड उमड़ पड़ी। समर्थकों ने ढोल नगोड़ों पर जमकर नाच गान करते हुए मिठाई बांटी। हाईवे कृषि मंडी में नगर निगम के मतों की गिनती के लिए 68 टेबल लगाई गई हैं जिसमें से 34 टेबल पार्षद के लिए बनाई गई है। प्रत्येक टेबल पर 4 कर्मचारी मतों की गिनती कर रहे है। नगर निगम में मेयर के अलावा 70 वार्ड हैं। यहां दो वार्डों में निर्विरोध पार्षद चुन लिए गए थे इसलिए आज 68 वार्डों में पार्षद पद के लिए मतों की गिनती की गिनती की गई । मथुरा वृंदावन नगर निगम क्षेत्र में 7 लाख 22 हजार 221 मतों में से 2 लाख 77 हजार 073 मत पड़े। यहां कुल 38.52 प्रतिशत मतदान हुआ था जबकि 2017 में 41.36 प्रतिशत मतदान हुआ था। 2017 के मुकाबले 3.16 प्रतिशत कम मतदान होने से यहां मेयर पद के लिए चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी असमंजस में पड़ गए। हालांकि पहली बार 2017 में बने नगर निगम के मेयर पद पर भाजपा ने कब्जा करते हुए मुकेश आर्य बंधु को मेयर बनाया था।आज जनपद में हुई निकाय चुनाव की मतगणना के दौरान सत्तादल के महापौर प्रत्याशी विनोद अग्रवाल ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी बसपा प्रत्याशी को एक लाख दस हजार 529 मतों से हरा कर मेयर पद पर कब्जा कर लिया। भाजपा प्रत्याशी ने कुल 1 लाख 45 हजार 720 मत प्राप्त किये जबकि बसपा प्रत्याशी राजा मोहतसिम अहमद ने 35 हजार 191 मत प्राप्त कर मुकाबले में दूसरा स्थान प्राप्त किया।

भाजपा प्रत्याशी का नगर निगम मथुरा-वृन्दावन के मेयर पद पर दबदवा मतगणना के प्रथम चरण से ही देखने को मिलने लगा जो अंततः कायम रहा। पूर्व में इस पद पर भाजपा मेयर प्रत्याशी ने करीब 23 हजार मतों से जीत दर्ज की थी। इस लिहाज से इस बार की जीत भाजपा के लिए गौरव पूर्ण जीत साबित हुई। मतगणना के प्रथम चरण से ही भगवा रंग में रंगना शुरू हुए मेयर पद का प्रत्येक आगे बढते चरण में रंग गहरा होता गया। पहले चरण में भाजपा प्रत्याशी के निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के सिम्बल पर चुनाव मैदान में उतरे श्याम सुन्दर उपाध्याय विट्टू ने जब 2089 मत प्राप्त किये थे तब भाजपा के विनोद अग्रवाल 8189 वोट हांसिल कर अपने तेवरों को स्पष्ट कर चुके थे। जीत का यह अंतर हर राउण्ड में अपनी इसी स्थिति को बनाये रखते हुए आखिर तक चला। जिसके चलते मतगणना के अंतिम 20वें राउण्ड तक भाजपा प्रत्याशी ने 1 लाख 45 हजार 720 वोट प्राप्त लिये जबकि दूसरे क्रम पर बसपा के राजा मोहतसिन अहमद रहे इन्हें कुल 35 हजार 191 मत प्राप्त हुए। मेयर पद के लिए चुनाव मैदान में उतरे अन्य प्रत्याशियों की स्थिति देखे तो कोई भी प्रत्याशी अपनी जमानत भी नही बचा सका । मतगणना की समाप्ति के पश्चात विनोद अग्रवाल को जीत का प्रमाण पत्र सौंप दिया गया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

विज्ञापन बॉक्स
विज्ञापन बॉक्स

Related Articles

Close
[avatar]