वृंदावन में युवक को मारी गोली, मौत, टैक्सी खड़ी करके लौट रहा था घर

 

 

मथुरा।वृंदावन नगर के रतन छतरी क्षेत्र में बीती रात एक युवक को गोली मार दी गई। परिवार के लोग युवक को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस वारदात से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।पुलिस के अनुसार रतन छतरी निवासी लखन पुत्र श्याम उम्र करीब 32 वर्ष रविवार की रात लगभग 11:30 बजे ठाकुर पाड़ा में अपनी टैक्सी खड़ी करके घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में कुछ लोगों ने उसे रोक लिया और गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे।

युवक को उपचार के लिए केडी मेडिकल कॉलेज ले गए। यहां देर रात डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाल रही है। हत्या का कारण अभी उजागर नहीं हो सका है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

विज्ञापन बॉक्स
विज्ञापन बॉक्स

Related Articles

Close
[avatar]