मथुरा महापौर सीट हुई सामान्य 

 

 

मथुरा। यूपी में आगामी दिनों में होने वाले नगर निकाय चुनाव को लेकर नगर निगम नगर पालिका और नगर पंचायतों के अध्यक्ष पद के आरक्षण की घोषणा सरकार द्वारा कर दी गई है। मथुरा वृंदावन नगर निगम सहित वाराणसी प्रयागराज अलीगढ़ बरेली मुरादाबाद गोरखपुर अयोध्या नगर निगम पर सामान्य जाति के प्रत्याशी चुनाव लड़ सकेंगे।

आगरा नगर निगम पर एस सी महिला, झांसी नगर निगम अनुसूचित जाति, शाहजहांपुर पिछड़ा वर्ग महिला, सहारनपुर और मेरठ पिछड़ा वर्ग, लखनऊ, कानपुर, गाजियाबाद महिला वर्ग के लिए आरक्षित घोषित किए गए हैं। मथुरा की कोसीकला नगरपालिका अध्यक्ष की सीट भी सामान्य प्रत्याशी के लिए घोषित की गई है।

इसके अलावा नगर पंचायत महावन एस सी महिला, राधाकुंड अनुसूचित जाति, नंदगांव पिछड़ा वर्ग महिला, बाजना सामान्य, सोख पिछड़ा वर्ग, बलदेव सामान्य, बरसाना, गोवर्धन, छाता महिला, चोमुहा सामान्य, फरह पिछड़ा वर्ग जबकि गोकुल ओर राया सामान्य सीट घोषित की गई है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

विज्ञापन बॉक्स
विज्ञापन बॉक्स

Related Articles

Close
[avatar]