
पद्मश्री कृष्ण कन्हाई ने की गृहमंत्री अमित शाह से भेंट
वृन्दावन । देश के प्रसिद्ध तथा बधाई दी। चित्रकार पद्मश्री कृष्ण कन्हाई की गुरुवार शाम को जब गृहमंत्री अमित शाह से उनके नोर्थ ब्लोक स्थित कार्यालय पर भेंट हुई तो ग्रह मंत्री ने चित्रकार से कहा कि आपने कृष्णा कला को जीवन्त रखा है।
इस मौके पर कृष्ण कन्हाई पटका ओढाकर गृहमंत्री का अभिनन्दन किया तथा अपना बनाया हुआ भगवान कृष्ण का चित्र तथा अपनी कॉपी टेबिल बुक भेंट की। कृष्ण कन्हाई के साथ उनके चित्रकार बेटे अर्जुन कन्हाई जो कला के क्षेत्र मे उनकी तीसरी पीढ़ी हैं को
इस दौरान गृहमंत्री ने वृन्दावन में बढ़ती हुई श्रद्धालुओं की भीड के बारे मे चिन्ता व्यक्त की। इस विषय पर बहुत देर तक चर्चा हुई। गृहमंत्री ने संसद भवन के केन्द्रीय कक्ष मे लगे अटलजी के पोट्रेट की भूरी-भूरी प्रसंशा की तथा इतना जीवन्त चित्र बनाने के लिये कृष्ण कन्हाई को बधाई दी। कृष्ण कन्हाई ने उनको वृन्दावन आकर श्री बांके बिहारी जी के दर्शन तथा अपनी आर्ट गैलरी का अवलोकन करने का निमंत्रण दिया है। जिसे गृहमंत्री ने स्वीकार कर शीघ्र आने का आश्वासन दिया है।