
अब मेरे पास सिम्बल के साथ सम्बल भी है: बिंदू
मथुरा । मथुरा-वृन्दावन नगर निगम में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़ने जा रहे मेयर पद प्रत्याशी श्यामसुन्दर उपाध्याय कि भैया ने कहा है कि अब उनके पास सिम्बल के साथ ही सम्बल भी है। पार्टी से षडयंत्र के तहत उन्हें निकाला गया है। जिसका जवाब वह 14 मई के बाद देंगे। उक्त उदगार उन्होंने एक स्थानीय होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान दिया। इस दौअन श्री उपाध्याय ने दावा करते हुए कहा कि 99 प्रतिशत कांग्रेसी मेरे साथ है। उन्होंने पार्टी के पधिकारियों को इंगित कर नाम न लेते हुए कहा कि इन्होंने मुझे अभिन्यु बनाकर दिया। लेकिन जनता जर्नादन अर्जुन बनायेगा ऐसा मुझे विश्वास है। भाजपा पर हमलावर होते हुए श्यामसुंदर उपाध्याय ने कहा कि ये जुमले बाजों की सरकार है। जिसने शहर के विकास के लिए कुछ नहीं किया है जबकि कांग्रेस ने आजादी के बाद से देश को विशाल इंस्ट्रैकर दिया है। गरीबों के साथ कांग्रेस हमेशा खड़ी रही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में बाहर का आदमी आया है जिससे कार्यकर्ता घुटन महसूस कर रहे है। राजकुमार मेरे बड़े भाई जैसे है। वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि विदू संघर्ष का दूसरा नाम है। जिसका उदाहरण उनके पिछले कार्यकाल के दौरान मिलता है जिसमें उन्होंने 4 बार हाईकोर्ट में तथा 2 बार सुप्रीम कोर्ट में विरोधियों पर विजय हासिल की थी। पत्रकार वार्ता में अब्दुल जवार, भोला यादव, अशोक 14चकलेश्वर, मास्टर प्रताप सिंह, भानु प्रताप सिंह एड, दिनेश चतुर्वेदी, मुकीम कुरैशी, मानप्रकाश शर्मा, श्रीचंद अग्रवाल आदि उपस्थित रहे.