
यमुना को प्रदूषण मुक्त करने के लिए आयोजित यमुना संवाद कार्यक्रम में आये दर्जनों सुझाव
मथुरा । शुक्रवार को कलैक्ट्रेट सभागार में यमुना नदी की दयनीय स्थिति के निवारण के लिए आयोजित यमुना संवाद कार्यक्रम में समाजसेवी संस्थाओं के पदाधिकारियों के साथ-साथ जागरूक नागरिकों द्वारा महत्वपूर्ण सुझारू दिये गये। जिलाधिकारी पुलकित खरे और मथुरा-वृन्दावन नगर निगम के नगर आयुक्त अनुनय झा द्वारा आमंत्रित सुझावों पर गंभीरता पूर्वक मनन किया गया।यमुना संवाद बैठक में विश्व धर्म रक्षक दल के संयोजक विजय चतुर्वेदी ने अपनी पुरानी मांग को दोहराते हुए कहा कि वृन्दावन से गोकुल तक 15 किमी लम्बी यमुना किनारे अंडर ग्राउंड पाइप लाइन डाली जाये जिसमें नालों का पानी उसमें एकत्रित कर शोधन किया जाये।नगर आयुक्त अनुनय झा ने अ. भा. तीर्थ पुरोहित महासभा के महामंत्री राकेश तिवारी ने सुझाव दिया कि हरिद्वार की तर्ज पर पुण्य तीर्थ विश्राम घाट पर राधाकृष्ण की पौंडी का निर्माण कराया जाये | यमुना के सभी 24 घाटों पर प्रतिदिन साफ सफाई, प्रकाश की व्यवस्था नियमित होनी चाहिए।नगर निगम द्वारा यमुना में गिरने वाले नालों के रोकने के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि काफी जगह पर लोगों ने नालों पर घर बना लिए है।जिलाधिकारी पुलकित खरे ने कहा कि अच्छे कार्य की शुरूआत के लिए कोई समय शुभ-अशुभ नही होता। जब जागो तब सवेरा के हिसाब सेकार्य का श्रीगणेश होना चाहिए। बैठक में जिला प्रशासन, पर्यटन, प्रदूषण आदि विभागों के अधिकारियों के अलावा योगेन्द्र चतुर्वेदी, रंजीत पाठक, प्रदीप अग्रवाल, मुकेश चतुर्वेदी, ताराचन्द गोस्वामी, राजेश पाठक सहित बडी संख्या में आम नागरिक मौजूद रहे।