
पिछड़ों के विकास के लिए भाजपा प्रतिबद्ध : नरेन्द्र कश्यप
मथुरा । कृष्ण की जन्मस्थली पर धन्यवाद मोदी सम्मेलन में पिछड़े मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं सरकार में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार नरेंद्र कश्यप मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहें ।
उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते बताया कि नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विगत 9 वर्षों में हमारी सरकार द्वारा न केवल वंचित, शोषित लोगों को मुख्य धारा से जोड़ा बल्कि जा रहे है।” उनका सशक्तिकरण भी किया है। आज दुनिया के बड़े-बड़े अर्थशास्त्री, विश्लेषक, विचारक सभी एक स्वर में कह रहे हैं कि 21वी सदी भारत की सदी है। आज पूरी दुनिया भारत को लेकर एक विश्वास से भरी हुई है। मोदी सरकार के नौ साल के नौ प्रमुख
आधार सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण नवाचार, दृढ़ इच्छाशक्ति, भ्रष्टाचर और आवंकवाद पर जीरो टोलरेंस, नीतिगत पहल साहसिक निर्णय तथा सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास रहा है उसी क्रम में उत्तर प्रदेश में चलने वाले महासम्पर्क अभियान में ओबीसी मोर्चा सभी 17 महानगरों में धन्यवाद मोदी सम्मेलन किए उन्होंने कहा कि कांग्रेस, सपा व बसपा की सरकारें जब सत्ता में होती हैं तो पिछड़े वर्ग के लोगों का शोषण करती हैं और जब सत्ता से पृथक हो जाती है तब वह पिछड़े समाज के हितकारी होने का ढोंग रचाती हैं। पूरे देश को ज्ञात है कि परिवारवादी जातिवादी एवं साम्प्रदायिक तुष्टीकरण की राजनीति यह सभी दल करते हैं। भाई भतीजे के विकास को पिछड़ों का विकास बताकर बहलाने का कार्य अब नहीं चलेगा।
स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत भारत में अब तक 11 करोड़ से अधिक मुफ्त शौचालयों का निर्माण कराया जिसमे उत्तर प्रदेश में 2 करोड़ 61 लाख शौचालयो का निर्माण अबतक कराया जा चुका है। जन धन योजना के तहत देश में 48 करोड़ से भी ज्यादे गरीब व्यक्तियों के जीरो बैलेंस पर मुफ्त खाते खोले गए और जिसके तहत उत्तर प्रदेश में 8 करोड़ 56 लाख गरीब व्यक्तियों के जीरो बैलेंस पर खाते खोलकर उस स्वप्न को पूर्ण किया है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के पिछड़ों के हित में अनवरत कार्य किए गए है भाजपा सरकार मे पिछड़े व अति पिछड़े वर्गो के बजट अभूतपूर्व वृद्धि की गयी व भारत के शैक्षणिक विश्वविद्यालयों में सहायक प्रोफेसर व अन्य पदो के लिए आरक्षण की योजनानुसार नियुक्तियाँ की गयी । कार्यक्रम में दीपक प्रजापति गोला महानगर अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा, बबलू लोधी ब्रज क्षेत्र महामंत्री पिछड़ा वर्ग मोर्चा, अमर सिंह पोनिया ब्रज क्षेत्र उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा, धर्मेंद्र वर्मा ब्रज क्षेत्र कोषाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा, भरत राजपूत प्रदेश उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा, राहुल, शिवकुमार आदि।