सीएम ने ब्रज के विकास कार्यों का मंथन किया

 

 

ब्रज में बढ़ते पर्यटन को देखकर बनाएं योजनाएं: योगी 

 

 

 

 

मथुर। सेठ बीएन पोद्दार इंटर काॅलेज मैदान कार्यक्रम के पश्चात मा0 मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने उत्तर प्रदेश ब्रजतीर्थ विकास परिषद के नव निर्मित कार्यालय का फीता खोलकर उद्घाटन किया। उद्घाटन में मा0 पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह, मा0 गन्ना विकास एवं चीनी मिलें मंत्री लक्ष्मी नारायण चैधरी, मा0 राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार बेसिक शिक्षा विभाग संदीप सिंह, मा0 सांसद श्रीमती हेमा मालिनी, उप्र ब्रजतीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकान्त मिश्र, सीईओ नगेन्द्र प्रताप आदि उपस्थित रहे। उद्घाटन के पश्चात मा0 मुख्यमंत्री जी ने श्रीकृष्ण भगवान जी के मूर्ति पर पुष्प अर्पित किये तथा विधि विधान से पूजा अर्चना की। उन्होंने उत्तर प्रदेश ब्रजतीर्थ विकास परिषद के नव निमिर्त कार्यालय के विभिन्न कक्षों का भ्रमण किया।

भ्रमण के उपरान्त मा0 मुख्यमंत्री जी की अध्यक्षता में उ0प्र0 ब्रजतीर्थ विकास परिषद की छठवीं बोर्ड बैठक संपन्न हुई। उ0प्र0 ब्रजतीर्थ विकास परिषद में छठवीं बोर्ड बैठक में ब्रजतीर्थ पथ परियोजना, गोवर्धन कनेक्ट परियोजना, मथुरा वृन्दावन रेल बस मार्ग के स्थान पर यातायात के वैकल्पिक साधन के प्रस्ताव परिषद के समक्ष विचारार्थ प्रस्तुत किये गये।

बोर्ड बैठक में वर्ष 2022-23 एवं 2023-24 की पर्यटन निदेशालय को स्वीकृत हेतु परियोजनाओं का अनुमोदन हुआ, जिसमें सौभरि वन स्थापना (फेज-2) हेतु पौधशाला, मियाँबाकी पद्धति से वृक्षारोपण तथा जल संचयन, वृक्षारोपण व अन्य कराये गये कार्यों के अनुरक्षण आदि की परियोजना जिसकी लागत 819.50 लाख, जनपद मथुरा में स्थित जोधपुर झाल की वैटलेण्ड के संरक्षण, ईको पर्यटन विकास विशेषतः पक्षी पर्यावास विकास करते हुए सौन्दर्यीकरण का कार्य, जिसकी लागत 918.63 लाख, जनपद मथुरा गोवर्धन में स्थित कुसुम सरोवर के सौन्दर्यीकरण का कार्य जिसकी लागत 55.89 लाख, जनपद मथुरा में स्थित रसखान समाधि के पास रमनरेती पर जनसुविधा केन्द्र एवं यात्री सुविधा केन्द्र का निर्माण जिसकी लागत 112.47 लाख, जनपद मथुरा के ग्राम करहला स्थित ब्रजनाभ की समाधि का पुनरोद्धार एवं सौन्दर्यीकरण का कार्य जिसकी लागत 312.61 लाख, जनपद मथुरा के राया स्थित गणेश बाग का विकास कार्य जिसकी लागत 361.22 लाख, जनपद मथुरा के राया नगर पंचायत के अन्तर्गत ब्रज 84 कोस परिक्रमा मार्ग के अन्तर्गत मुख्य मार्गो पर स्वागत द्वारों का निर्माण जिसकी लागत 38.87 लाख, जनपद मथुरा के राया स्थित नगर पंचायत कैमारा वन तालाब का सौन्दर्यीकरण कार्य जिसकी लागत 236.24 लाख, जनपद मथुरा में तहसील छाता के अन्तर्गत अकबरपुर-जैत (चैमुहा) में टूरिस्ट फेसिलिटेशन सेन्टर का विकास कार्य जिसकी लागत 1682.18 लाख, नंदगांव में पर्यटक जनसुविधा केन्द्र (टीएफसी) का निर्माण कार्य जिसकी लागत 2498.71 लाख, जनपद मथुरा के अन्तर्गत बरसाना स्थित प्रिया कुण्ड (पीली पोखर) की फसाड लाइटिंग एवं प्रकाश व्यवस्था का कार्य जिसकी लागत 62.71 लाख, जनपद मथुरा के अन्तर्गत गोकुल बैराज के अपस्ट्रीम बॉयी तरफ वासुदेव वाटिका का निर्माण एवं विकास कार्य जिसकी लागत 4696.80 लाख, नन्दगाँव स्थित टेर कदम्ब को जाने वाले मार्ग पर द्वार का निर्माण, परिसर में एमएम रेलिंग, सोलर सिस्टम, आर.ओ. व चिलर आदि विभिन्न कार्य जिसकी लागत 67.71 लाख, जनपद मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि स्थित केशव वाटिका के सौन्दर्यीकरण का कार्य जिसकी लागत 933.47 लाख, बरसाना स्थित राधा बिहारी इंटर कालेज की भूमि पर पर्यटक जन सुविधा केन्द्र (टीएफसी) का निर्माण कार्य जिसकी लागत 5590.99 लाख, मथुरा जनपद की मथुरा तहसील में मथुरा- वृन्दावन मार्ग पर मयूर संरक्षण केन्द्र के सौन्दर्यीकरण, संबर्धन और घायल मयूरों के उपचार उपलब्ध कराने बावत परियोजना जिसकी लागत 210.75 लाख तथा मथुरा जनपद की छाता तहसील में शनिदेव मंदिर के निकट कोकिला वन आरक्षित वन में आद्र भूमि पर ईको पर्यटन स्थल विकास कार्य जिसकी लागत 409.80 लाख की परियोजनाओं का अनुमोदन हुआ।

परिषद द्वारा वर्ष 2023-24 के अन्तर्गत तैयार करायी जाने वाली 24 परियोजनाओं को प्रस्तुत करते हुए विचार विमर्श किया गया। जनपद मथुरा में स्थित सभी राही पर्यटन आवास ग्रहों की मरम्मत/जीर्णोद्वार का कार्य पीपीपी माॅडल पर किया जा रहा है और शीघ्र पूर्ण होगा।

मा0 मुख्यमंत्री जी ने बैठक में निर्देश दिये कि शासन के पास भौतिक विकास/सामाजिक उत्थान के प्रस्तावों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करें तथा इन्हें लम्बित न रखा जाये। बढ़ते पर्यटन के दृष्टिगत मास्टर प्लान तैयार करते हुए कार्य योजना बनायी जाये। उत्तर प्रदेश ब्रजतीर्थ विकास परिषद में नियुक्ति करते हुए कुशल मैन पावर बढ़ायी जाये। उत्तर प्रदेश ब्रजतीर्थ विकास परिषद विभिन्न संस्थानों/इंस्ट्टियूशन को जोड़ें। उत्तर प्रदेश ब्रजतीर्थ विकास परिषद को निर्देश दिये कि भगवान की लीला/लाईट एण्ड साउण्ड शो अलग अलग स्थानों पर कराये जायें। बाहरी क्षेत्रों में अच्छे अच्छे हाॅटलों को विकसित करें। काशी की भांति ब्रहम मुहूर्त में शुभ प्रभात की तरह कुछ संगीत चलाये जायें। सातों तीर्थ स्थलों पर यह व्यवस्था की जाये।

स्मार्ट एवं सेफ सिटी तथा अध्यात्मिक नगरी के रूप में जनपद को विकसित किया जाये। चरण दर चरण कार्य किये जायें। यातायात व अतिक्रमण की चुनौतियों पर प्रभावी कार्य किये करें तथा पोल हटाकर सड़कों का चैड़ीकरण किया जाये। जनपद में पार्किंग स्पेस विकसित किये जायें, श्रद्धालु एवं पर्यटकों को सभी प्रकार की सुविधायें मुहैया करायी जायें। मा0 मुख्यमंत्री जी ने बैठक में ब्रज विकास योजना 2041 पुस्तिका का विमोचन किया।

बैठक में मा0 मंत्री गन्ना विकास एवं चीनी मिलें विभाग लक्ष्मी नारायण चैधरी, मा0 मंत्री पर्यटन एवं संस्कृति विभाग जयवीर सिंह, मा0 राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार बेसिक शिक्षा विभाग संदीप सिंह, मा0 सांसद हेमा मालिनी, मा0 जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चैधरी, मा0 महापौर विनोद अग्रवाल, मा0 विधायक मथुरा श्रीकान्त शर्मा, मा0 विधायक मांट राजेश चैधरी, मा0 विधायक गोवर्धन मेघश्याम, मा0 विधायक बल्देव पूरन प्रकाश, मा0 सदस्य विधान परिषद ठा0 ओमप्रकाश सिंह। बोर्ड बैठक में में विभिन्न विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव तथा सचिव द्वारा प्रतिभाग किया गया, जिसमें पर्यावरण वन एवं जलवायु जीव जंतु विभाग के मनोज सिंह, वित्त विभाग के दीपक कुमार, आवास एवं शहरी नियोजन के नितिन रमेश गोकर्ण, परिवहन विभाग के एल0 वैंकटेश्वर लू, नगर निकाय, नगरीय रोजगार गरीबी उन्मूलन कार्यक्रम विभाग के अमृत अभिजात, पर्यावरण व संस्कृति विभाग के मुकेश कुमार मेश्राम तथा लोक निर्माण विभाग के अजय चैहान उपस्थित रहे। बैठक में उ0प्र0 ब्रजतीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकान्त मिश्र, मण्डलायुक्त अमित गुप्ता, एडीजी राजीव कृष्ण, आईजी दीपक कुमार, जिलाधिकारी पुलकित खरे, नगर आयुक्त अनुनय झा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पाण्डेय, उप्र ब्रजतीर्थ विकास परिषद के सीईओ नगेन्द्र प्रताप, डिप्टी सीओ पंकज वर्मा सहित संबंधित विभाग के अधिकारीगण मौजूद रहे।

बैठक के पश्चात मा0 मुख्यमंत्री जी ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि मन्दिर के दर्शन किये तथा श्रीकृष्ण भगवान जी का आर्शीवाद प्राप्त किया। उन्होंने विधि विधान से पूजा अर्चना की। प्रदेश के मा0 मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर लाईट एण्ड साउण्ड शो तथा 200 दर्शकों के बैठने की व्यवस्था का उद्घाटन किया तथा श्रीकृष्ण जी के बाल्य काल का सजीव चित्रण लाईट एण्ड साउण्ड शो के माध्यम से देखा। लाईट एण्ड साउण्ड शो में श्रीकृष्ण जी के जन्म, कृष्ण लीलाओं, कंसबध आदि संबंधी दृश्य है। श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर वर्ष में होने वाले आयोजन जिसमें श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, दशहरा, दीपावली, होली आदि हेतु हाॅल का निर्माण एवं हाॅल की छत पर लाईट एण्ड साउण्ड शो की स्थापना की गई है। लाईट एण्ड साउण्ड शो की कुल लागत 724.20 लाख, लिफ्ट कार्य की लागत 20.36 लाख तथा सिविल कार्य की लागत 455.34 लाख रूपये है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

विज्ञापन बॉक्स
विज्ञापन बॉक्स

Related Articles

Close
[avatar]