संचारी अभियान को पूर्ण सफल बनाने का आह्वान

 

मथुरा। कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद स्तरीय अंतर विभागीय समन्वय समिति की संचारी रोग नियंत्रण अभियान की द्वितीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी पुलकित खरे ने संचारी अभियान को पूर्ण सफल बनाने का आह्वान किया। संचारी अभियान के सफल बनाने के लिए शपथ ग्रहण भी किया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी, सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक, अंतर विभागीय सहयोगी जिला विद्यालय निरीक्षक, बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, सिंचाई विभाग, जिला उद्यान अधिकारी, सहायक निदेशक सूचना, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, जिला मलेरिया अधिकारी एवं अन्य सभी सहयोगी विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

विज्ञापन बॉक्स
विज्ञापन बॉक्स

Related Articles

Close
[avatar]