भाजपा महानगर अध्यक्ष पद पर नियुक्ति के लिए पर्यवेक्षक मथुरा आए, एक सप्ताह में हो जाएगी घोषणा

 

 

 

मथुरा। जनपद और महा नगर अध्यक्ष पद के लिए भारतीय जनता पार्टी में कवायद अब अंतिम चरण में पहुंच गई है। जिला भाजपा के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार के चयन हेतु पार्टी के प्रदेश मंत्री डीपी भारती पर्यवेक्षक के रुप में मथुरा आने वाले हैं वही महानगर अध्यक्ष पद के लिए पार्टी के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश शर्मा पर्यवेक्षक के रूप में बुधवार को मथुरा आए हैं। प्रकाश शर्मा यहां महानगर अध्यक्ष पद के सभी प्रमुख दावेदारों से अलग-अलग वार्ता करेंगे। इसके अलावा वह मेयर विधायक सहित अन्य जनपद स्तरीय वरिष्ठ नेताओं से भी मुलाकात कर उनकी राय जानेंगे। सूत्रों का कहना है कि पर्यवेक्षक की रिपोर्ट के बाद प्रदेश हाईकमान अध्यक्ष पद की नियुक्ति पर मोहर लगा देगा। समझा जाता है कि एक हफ्ता के अंतराल में दोनों अध्यक्ष पद पर नियुक्ति कर दी जाएगी। सत्तारूढ़ पार्टी का अध्यक्ष बनने के लिए इस समय पार्टी में बहुत जोर से मारामारी हो रही है। सभी प्रमुख दावेदार पार्टी हाईकमान में बैठे अपने संबंधों को भुनाने में लगे हुए हैं। 11 दावेदार ने लखनऊ की दस दस परिक्रमा कर ली है। वर्तमान में महानगर अध्यक्ष पद पर काबिज मेयर विनोद अग्रवाल का कहना है कि पार्टी हाई कमान सभी की राय लेने के बाद अध्यक्ष पद पर तैनाती करेगा क्योंकि आने वाले समय में लोकसभा चुनाव होने हैं।महानगर में अध्यक्ष पद की दौड़ में संजय गोविल मुकेश खंडेलवाल मुकेश गौतम  प्रदीप गोस्वामी सुनील चतुर्वेदी राजू यादव अवधेश उपाध्याय घनश्याम लोधी नरेंद्र सैनी गंभीर सिंह गुर्जर जबकि जिला में निर्भय पांडे संजय लवानिया चेतन स्वरूप पराशर मनीषा पराशर महिपाल सिंह सुमित शर्मा  भानुप्रताप सिंह सत्यपाल चौधरी प्रणत पाल सिंह के नाम प्रमुख रूप से शामिल है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

विज्ञापन बॉक्स
विज्ञापन बॉक्स

Related Articles

Close
[avatar]