महिला समेत तीन गांजा तस्कर गिरफ्तार

 

 

 

महिला समेत तीन गांजा तस्कर गिरफ्तार

 

मथुरा। थाना हाइवे ज पुलिस ने एक महिला समेत तीन गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 9 किलो 200 ग्राम गांजा बरामद किया है।

थाना प्रभारी निरीक्षक उमेशचंद त्रिपाठी, चौकी प्रभारी मंडी समिति सुंदर सिंह कसाना, उप निरीक्षक प्रदीप कुमार पुलिसकर्मियों के साथ इलाके में गश्त और वांछित अपराधियों की तलाश में जा रहे थे।

पुलिस टीम ने एनएच 19 से ट्रांसपोर्ट नगर की ओर चले चंद्रा ग्रीन नों के समीप एक महिला सहित तीन लोगों को संदिग्धावस्था में खड़ा देख कर टोका। पुलिस ने इन लोगों की तलाशी की तो उनके पास से गांजा बरामद हुआ।

पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया। बताया गया कि बरामद गांजा 9 किलो 200 ग्राम है। पुलिस के अनुसार तीनों गांजा तस्कर हैं। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों में

मनोज बेहरा पुत्र जूलियान निवासी अनगुर जिला गजपति उड़ीसा, मनोज कुमार शर्मा, निवासी नगला सेहू परिक्रमा मार्ग गोवर्धन व एक महिला है। पुलिस के अनुसार ये लोगो उड़ीसा से कम कीमत पर गांजा लाकर मथुरा और अन्य दुसरे जनपदो में बिक्री कर मोटी रकम कमाते हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

विज्ञापन बॉक्स
विज्ञापन बॉक्स

Related Articles

Close
[avatar]