
गोवर्धन में उत्तर प्रदेश जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ निर्विरोध ब्लॉक अध्यक्ष बने देवेंद्र कौशिक का स्वागत करते शिक्षकगण
शिक्षक संघ के चुनाव में देवेंद्र कौशिक निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए
गोवर्धन। उत्तर प्रदेश जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ का त्रिवार्षिक निर्वाचन बीआरसी परिसर में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर निर्विरोध रूप से निवर्तमान अध्यक्ष देवेंद्र कौशिक को पुनः अध्यक्ष व कप्तान सिंह राजौरा को महामंत्री चुना गया। चुनाव पर्यवेक्षक की भूमिका संघ के जिला महामंत्री ठा. लक्ष्मीनारायण व वरिष्ट उपाध्यक्ष केके सारस्वत ने निभाई। इस अवसर प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष देवेंद्र सारस्वत ने कहा कि शिक्षक हितों की रक्षा के लिए पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ हमेशा काम करता है। संघ के आगरा मंडल के अध्यक्ष नृत्यगोपाल दुबे ने कहा कि पुरानी पेंशन की बहाली और शिक्षकों के हितों की रक्षा के लिए 10 अगस्त को दिल्ली पहुंचकर घेराव किया जाएगा। जिसमें अधिक से अधिक शिक्षक शामिल होकर अपना साथ दें। इस अवसर पर पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के आगरा मंडल आगरा के अध्यक्ष नृत्यगोपाल दुबे ने अपने संबोधन में आशा व्यक्त की कि नवनिर्वाचित कार्यकारिणी और अधिक ऊर्जा, प्रतिबद्धता से शिक्षक हित मेंकार्य करेगी अधिवेशन निर्वाचन में जिलाध्यक्ष ‘अतुल सारस्वतजिला कोषाध्यक्ष मनोज शर्मा, नौहझील के ब्लॉक महामंत्रीके. पी० सिंह, संघ की नन्दगाँव महामंत्री कृष्णा चंदूल, फरह के ब्लॉक अध्यक्ष लोकेश मिश्रा, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष लोकेश गोस्वामी,मथुरा ब्लॉक अध्यक्ष हेमन्त शर्मा, महेन्द्र सिंह, धर्मेन्द्र भारद्वाज,गिरधारी लाल गौड़, नेकराम शर्मा, लक्ष्मीनारायण गोस्वामी,बृहदेश मिश्रा, कुलभूषण शर्मा, मधुसूदन कौशिक, राजीव तेहरिया, आशीष शर्मा, सीमा रानी शर्मा, वन्दना सारस्वत तेज सिंह अभय चौधरी, मीना कुमारी, कु० अजय बघेल, देवेन्द्र शर्मा, प्रदीप अग्रवाल,राजेन्द्र दीक्षित, देवेन्द्र तिवारी, शुभम् शर्मा, अरविन्द शर्मा,दीपक चतुर्वेदी, धीरेन्द्र कुंतल, मुरारी बाब उपाध्याय, आदि उपस्थित रहे।