
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य पत्नी, बेटा और पुत्र वधु के साथ रमण रेती आश्रम पहुंचे
मथुरा । उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य गुरुवार को गोकुल स्थित गुरू शरणानंद महारज के रमणरेती आश्रम पहुंचे। डिप्टी सीएम का डीएम, एसएसपी ने गुलाब का फूल देकर स्वागत किया। रमण रेती स्थित आश्रम पहुंचे उप मुख्यमंत्री ने यहां गुरु का पूजन किया और उनका आशीर्वाद लिया। रमण रेती आश्रम में बने हेलीपेड पर पहुंचे उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का भाजपा के विधायक पूरण प्रकाश, व्यापारी नेता रविकांत गर्ग ने स्वागत किया। स्वागत के बाद उनका काफिला गाड़ियों के जरिए रमण रेती आश्रम पहुंचा। जहां उनको गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। आश्रम पहुंचे उप मुख्यमंत्री का पटका पहनाकर स्वागत कार्षिणी नागेंद्र महाराज ने स्वागत किया। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य पत्नी, बेटा और पुत्र वधु के साथ रमण रेती आश्रम पहुंचे। यहां उप मुख्यमंत्री ने अपने गुरु कार्षिणी शरणांनद महाराज का पैर छूकर आशीर्वाद लिया। करीब 1 घंटे तक आश्रम में रहे केशव प्रसाद मौर्य ने गुरु से बंद कमरे में अध्यात्म पर चर्चा की। केशव प्रसाद मौर्य को गुरु पूजन करने के लिए गुरु पूर्णिमा पर आना था लेकिन मथुरा में अत्यधिक भीड़ होने के चलते उनका प्रोग्राम कैंसल हो गया। इसके बाद बारिश और अन्य कारणों से उप मुख्यमंत्री का आना नहीं हो सका। जिसके बाद गुरुवार को वह रमण रेती आश्रम पहुंचे और गुरु पूजन कर आशीर्वाद लिया। गुरु पूजन करने के बाद मीडिया से मुखातिब हुए उप मुख्यमंत्री ने वृंदावन में हुए हादसे को दुखद बताया। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि इस हादसे के लिए जो भी जिम्मेदार है उन पर कार्यवाही की जायेगी। स्वागत करने वालो मेयर विनोद अग्रवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता रविंकात गर्ग योगेश द्विवेदी हेमंत खंदौली विजय शर्मा श्याम शर्मा के अलावा जनप्रतिनिधी मौजूद रहें।