
अग्रबंधुओं ने लिया गो सेवा का संकल्प
मथुरा ।श्री अग्रबंधू सेवा मंडल द्वारा वेद मंदिर पर गो सेवा का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमे मंडल के सदस्यों द्वारा चोखर, गुड, चना, केला के साथ गौ माता की सेवा की। संस्थापक चिराग अग्रवाल ने बताया कि मंडल द्वारा आज वेद मंदिर पर गौशाला पर गो सेवा की गई जिसमेंसर्व प्रथम गो माता का पूजन किया। कार्यक्रम में विजय बंटा सर्राफ, सोनू, रोहित महावन, रोहित एटा, विनय सर्राफ, मोनू, विनोद अग्रवाल, अंकित गोयल, राहुल सूतिया, सिद्धार्थ जैन, विशाल, राहुल अग्रवाल, मनीष सिंघल, दीपक सिंघल, अनुज अग्रवाल आदि मौजूद थे।