
यमुना छट पर पूजन कर निकाली भव्य शोभायात्रा
मथुरा। माथुर चतुर्वेद परिषद के तत्वाधान में आज प्रातः काल 10:30 बजे परिषद के मुख्य संरक्षक एवं अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश पाठक के साथ सभी पदाधिकारियों ने कार्यकताओं ने और यमुना भक्तों ने यमुना पूजन किया और यमुना पूजन के बाद श्री यमुना जी की शोभायात्रा सायं काल 4:00 बजे पुण्य तीर्थ विश्राम घाट के कुब्जा द्वार से प्रारंभ हुई, जिसमें सर्वप्रथम ढोल नगाड़े के साथ गणेश जी की भव्य झांकी और उसके बाद उत्तराखंड से आए बच्चों के दल के साथ सूर्य भगवान की झांकी
निकली। उसके बाद उत्तरांचल का ही एक रूप जो यमुना भक्त है जिसमें कल यमुना सफाई की और आज भी है तारे जमीन पर की झांकी के साथ यमुना प्रदूषण मुक्ति के लिए अपने हाथों में तख्ती लिए आगे चला उसके बाद भगवान राधा कृष्ण की झांकी प्रकाश बैंड उसके बाद से नई पार्टी बनाई पार्टी के बाद यमुना यमुना भक्तों के साथ- साथ माताजी का डोला बंगाली घाट आर्य समाज रोड होली गेट होते हुए छत्ता बाजार भ्रमण करते हुए विश्राम घाट पर संपन्न हुई। इस अवसर पर परिषद के मुख्य संरक्षक एवं अखिल भारतीय महासभा के अध्यक्ष ने कहा कि हम इस जन-जागरण
शोभायात्रा को जब तक जारी रखेंगे तब तक मां यमुना शुद्ध ना हो जाए। इस शोभायात्रा का जगह-जगह भव्य स्वागत हुआ लोगों ने पुष्प वर्षा की और जिस प्रकार से समर्थन मिला उसे ऐसा प्रतीत होता है कि यह यमुना प्रदूषण मुक्ति आंदोलन निश्चित रूप से एक ऊंचाई तक जाएगा और मां यमुना शुद्ध होगी।
शोभा यात्रा में नवीन नागर, गिरधारी लाल पाठक, उपाध्यक्षगण संजय चतुवेर्दी, मनोज पाठक, कोषाध्यक्ष कमल चतुवेर्दी, मंत्री गोपाल चतुवेर्दी, नीरज चतुवेर्दी, अमित चतुवेर्दी, अनिल चतुवेर्दी पमपम आशीष चतुवेर्दी आदि मौजूद रहे।