कान्हा के जन्म को लेकर सज गई मथुरा नगरी

 

 

श्रद्धालुओं का लगातार आगमन मंदिर, यमुना और चौराहों तिराहों पर आकर्षक साज सज्जा

 

मथुरा । कान्हा की जन्मस्थली अपने लाडले के कल जन्मदिन को लेकर सज रही है मथुरा-वृंदावन और उसके अन्य धर्मस्थलों पर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर तैयारियां चल रही है। प्रजतीर्थ विकास परिषद जिला प्रशासन, पर्यटन विभाग और नगर निगम सभी तैयारी में जुट गए हैं। कल रात्रि बारह बजे का का जन्म कृष्ण जन्मस्थान पर गर्भगृह में होगा। श्रीकृष्णजन्मस्थान पर भी आकर्षक सजावट रंग बिरंगी रोशनी और तरह-तरह के कपड़ों से सजाई जा रही है। शहर के भूतेश्वर श्रीजी बाबा आश्रम, कृष्णजन्मस्थान, डीगगेट, होलीगेट, गौड़िया मठ मसानी, यमुना के तटी घाटों और मंदिरों पर विशेष सजावट की जा रही है। पूरे शहर में जश्न का माहौल है। वहीं ब्रजवासी अपने प्रिंस के जन्मदिन को लेकर तैयारियां कर रहे हैं। परों में श्रीकृष्ण जन्म से संबंधित झांकियां कल सजेगी तैयारियां आज से चालू हैं। दूसरी और श्रीकृष्ण के जन्मदिन को लेकर पूरे देश भर से तीर्थ यों का आगमन मथुरा-वृंदावन में जारी है। भक्तों की सुविधा के लिए वकों ने जगह-जगह भंडारे के आयोजन किए हैं। प्रतिवर्ष यह आयोजन होता है। जी हर वर्ष चढ़ जाता है। जिला प्रशासन और पुलिस कृष्ण जन्माष्टमी महाउत्सव को लेकर तैयारियों में लगे हैं। चाकचौबंद सुरक्षा व्यवस्था की गई है। ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना से निपटा जा सके। पुलिसकर्मियों और प्रशासन के लोगों की जगह तैनाती की गई है।मथुरा के अलावा वृंदावन में भी कृष्ण जन्मोत्सव के कार्यक्रम को लेकर मंदिरों में सेवायतों द्वारा तैयारी की जा रही है अलग-अलग मंदिरों में अलग-अलग आयोजन होने हैं। स्कॉन मंदिर में 500 किलो दूध से कान्हा का अभिषेक होगा। बांकेबिहारी मंदिर में सहित वृंदावन के सभी प्रमुख देवालयों में भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य उत्सव को लेकर भारी उत्साह बना हुआ है। मथुरा वृंदावन में लगातार यों की संख्या बढ़ती जा रही है। रेलवे स्टेशन और बस स्टैंडो पर यात्रियों का आगमन जारी है।अनेक तीर्थयात्री बसों और अपने निजी वाहनों से मथुरा पहुंच रहे हैं। शहर के कृष्णजन्मस्थान के पीछे पोतराकुंड और गोविंद नगर महाविद्या व मसानी क्षेत्र में तीर्थयात्रियों के पड़ाव लगते जा रहे हैं। वहां वाहनों की भी अच्छी खासी संख्या है श्रीकृष्ण कृष्ण जन्माष्टमी मनाने को आए तीर्थयात्री के मंदिरों के दर्शन और यमुना खान कर रहे हैं। इसको देखते हुए सभी स्थानों पर पुलिस बल तैनात किया गया है। मथुरा-वृंदावन के अलावा नंदगांव बरसाना गोकुल गोवर्धन और दाऊजी मैं भी इस महोत्सव को लेकर भक्तों का आना लगातार जारी है। दूसरी ओर मथुरा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर स्थान-स्थान पर सांस्कृतिक कार्यक्रम और भगवान की बाल लीलाओं के चित्रण दिखाई दे रहे हैं। पहले से ही देश भर से आए चित्रकार ओकृष्ण जन्म सेसंबंधित चित्र दीवालों पर उकेर रहे हैं। पूरे जनपद में हर्ष और दशम का माहौल है। हर तरफ तैयारियां नजर आरही हैं। कान्हा की नगरी आने वाले अद्धालुओं के स्वागत को पूरी तरह सज गई है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

विज्ञापन बॉक्स
विज्ञापन बॉक्स

Related Articles

Close
[avatar]