कंस वध के बाद हुए कृष्ण बलदेव वाकयुद्ध के जज बने रंगेश्वर महादेव का मना प्राकट्योत्सव काटा गया केक

 

 

मथुरा । भगवान कृष्ण और शेषावतार बलदेव के वाकयुद्ध के जज बने औघड़दानी भगवान रंगेश्वर महादेव का प्राकट्योत्सव गुरुवार रात्रि रंगेश्वर भक्त मंडल समिति के सदस्यों ने श्रद्धा भक्ति के साथ मनाया।इस दौरान रंगेश्वर महादेव का हैप्पी बर्थ डे केक कंस वध होने के बाद काटा गया। भक्तों ने भगवान का मंत्रोच्चारण के मध्य अभिषेक और मनोहारी श्रृंगार किया।

मान्यता है कि कृष्ण और बलदेव ने अपने-अपने रण कौशल से कंस का संहार किया। संहार के बाद बलदेव और कृष्ण दोनों भाइयों में विवाद हो गया। दोनों कंस को मारने का श्रेय लेने लगे। कृष्ण ने कहा मैंने मारा और बलदेव ने कहा मैंने मारा। इस वाकयुद्ध के बीच में रंगनाथ बाबा प्रकट हुए और कृष्ण एवं बलदेव दोनों से कहने लगे रंग है तुम्हारा रंग है। बाबा ने कृष्ण से कहा तुमने छल से कंस को मारा और बलदेव से कहने लगे तुमने बल से कंस को मारा है। इसके बाद कृष्ण बलदेव के बीच का वाकयुद्ध शांत हो गया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

विज्ञापन बॉक्स
विज्ञापन बॉक्स

Related Articles

Close
[avatar]