मजबूत बूथ दिलाएगा जीतः घनश्याम

 

 

महानगर अध्यक्ष ने की गोवर्धन और राधाकुंड मंडल की समीक्षा

 

मथुरा । भाजपा द्वारा चलाए जा रहे बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत गोवर्धन मंडल और राधाकुंड मंडल के पदाधिकारियों की बैठक बुधवार को हुई। जिसमें मंडल कार्यकर्ता सत्यापन, बूथ समिति के सत्यापन को लेकर विचार विमर्श हुआ।बैठक में महानगर अध्यक्ष घनश्याम लोधी ने कहा कि मजबूत संगठन के लिए मजबूत बूथ होना बहुत आवश्यक है। मजबूत बूथ से ही मजबूत जीत होती है।भाजपा महानगर महामंत्री राजू यादव ने कहा कि पार्टी अपने

पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को डिजिटल माध्यम एवं सोशल मीडिया माध्यम से जोड़कर संगठन को सशक्त बनाने का काम कर रही है। महानगर सह मीडिया प्रभारी दीपांकर भाटिया ने बताया कि आने वाले चुनावों में बूथ अध्यक्षों से लेकर प्रदेश

पदाधिकारी तक तथा महानगर एवं मंडल के बीच एक ऐसा डिजिटल प्लेटफर्म बनाने पर काम किया जा रहा जिसमें बूथ का कार्यकर्ता सरल ऐप के माध्यम से पार्टी के किसी भी पदाधिकारी से आसानी से संवाद कर सकेगा।बैठक में महानगर उपाध्यक्ष श्याम सिंघल, चंद्रपाल कुंतल, ज्ञानेंद्र राणा, पूर्व महामंत्री संजय शर्मा, मंत्री नितिन शर्मा, भाजयुमो महामंत्री राहुल रजावत, गोवर्धन मंडल अध्यक्ष परशुराम सिंह, राधाकुंड मंडल अध्यक्ष श्याम सुंदर उपाध्याय आदि मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

विज्ञापन बॉक्स
विज्ञापन बॉक्स

Related Articles

Close
[avatar]