भाजपाइयों ने किया महानगर अध्यक्ष घनश्याम लोधी का स्वागत

 

 

मथुरा।भारतीय जनता पार्टी महानगर होली गेट मंडल का कार्यकर्ता परिचय व स्वागत समारोह अग्रवाल धर्मशाला भरतपुर गेट पर किया गया। इसमें महानगर अध्यक्ष बनकर होली गेट मंडल में प्रथम बार आने पर घनश्याम लोधी का फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया । वहीं महानगर अध्यक्ष घनश्याम लोधी ने लोकसभा चुनाव में जीत का संकल्प दोहराया। लोधी ने कहा कि भाजपा सरकारें गरीब, व्यापारी, किसान व कमजोर वर्ग के लिए कार्यरत है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश मजबूत हो रहा है। लोकसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं को भाजपा को 400 पार पहुंचना है। मंडल अध्यक्ष लोकेश तायल ने कहा कि लोकसभा में क्षेत्रीय कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से कार्य करेगा।कार्यक्रम का संचालन महामंत्री कृष्णमणि सूबेदार ने किया।

इस अवसर पर महानगर महामंत्री राजू यादव महानगर मंत्री राजेंद्र पटेल पूर्व महापौर डॉ मुकेश आर्य बंधु मदन मोहन श्रीवास्तव विजय शर्मा मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा यशराज चतुर्वेदी गिरधारी लाल अग्रवाल कुंज बिहारी भारद्वाज ललित अग्रवाल विवेक शर्मा नितिन चतुर्वेदी विजय शर्मा संजय शर्मा नरेश शर्मा राजेंद्र सिंह होरा, पूर्व पार्षद राजेश सिंह पिंटू पार्षद हनुमान पहलवान महिला मोर्चा अध्यक्ष तनुजा चतुर्वेदी सहित सभी सेक्टर संयोजक बूथ अध्यक्ष वह कार्यकर्ता उपस्थित थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

विज्ञापन बॉक्स
विज्ञापन बॉक्स

Related Articles

Close
[avatar]