कांग्रेस 18 मंडलों में निकालेगी पदयात्राः भगवान सिंह

 

मथुरा।जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौधरी भगवान सिंह वर्मा ने प्रत्येक विधानसभा से 20 दलित बाहुल्य गांव की सूची प्रदेश मुख्यालय भेजी है। यह जानकारी उनके द्वारा पत्रकार वार्ता के दौरान दी। वार्ता में श्री वर्मा ने कहा कि पार्टी द्वारा आज से ही दलित अधिकार मांग पत्र भरवा जाएंगे। दलित अधिकार पत्र दलित समाज के इंजीनियर वकील शिक्षक समाजसेवी प्रधान बीडीसी जिला पंचायत के पूर्व व वर्तमान सदस्य आदि लोगों से भरवाये जाएंगे। प्रत्येक दिन प्रत्येक पदाधिकारी को सात अधिकार मांग पत्र भरवा जाने का कार्य करना है। तथा मांग पत्र भरवाए जाने के बाद अपनी फोटो सोशल मीडिया पर

डालनी होगी। इसके अलावा उन्होंने मुख्यालय पर बैठक का आयोजन करने की जानकारी देते हुए कहा कि उक्त बैठक में कोर ग्रुप का गठन किया जाएगा रात्रि चौपाल की समाप्ति अधिकार मांग पत्र भरवा जाने एवं कोर ग्रुप के गठन के उपरांत 18 मंडलों में पदयात्रा निकाली जाएगी। पदयात्रा में सभी कांग्रेसी जन उपस्थित रहेंगे। वार्ता में युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष यतेंद्र मुकदम ठाकुर नरेश पाल सिंह जसावत ठाकुरदास महाराज रोशन लाल युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रवीण ठाकुर डॉ. अजीत सैनी राम भरोसी चौधरी ठाकुर बदन सिंह गिर्राज सिंह छोकर ठाकुर प्रिया पाल सिंह अखलाक चौधरी आदि थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

विज्ञापन बॉक्स
विज्ञापन बॉक्स

Related Articles

Close
[avatar]