
स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने महर्षि वाल्मीकिजी को की पुष्पांजलि अर्पित
मथुरा।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारिकेश नगर सामाजिक समरसता गतिविधि द्वारा शरद पूर्णिमा बाल्मीकि जयंती पर पुष्पांजलि एवं समरसता कार्यक्रम वाल्मीकि वाटिका,रानी मंडी रूपम सिनेमा के निकट महादेव बस्ती पर मनाया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में उपस्थित सभी महर्षि वाल्मीकि के अनुयायियों ने वाल्मीकि जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की, तत्पश्चात राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के महानगर सहकार्यवाह विजय बंटाजी सर्राफ ने महर्षि वाल्मीकि जी के जीवन का प्रकाश डालते हुए कहा की माता जानकी एवं लव कुश के जीवन निर्माण में महर्षि वाल्मीकि जी का असीम योगदान था। आदि काव्य रामायण की रचना महर्षि वाल्मीकि जी ने की, और उसे महाकाव्य रामायण से ही हिंदू समाज का प्रत्येक घटक राम जी के जीवन से परिचित हो सका। महर्षि वाल्मीकि जी का जीवन प्रत्येक हिंदू के लिए प्रेरणादायक एवं अनुकरणीय है। हिंदू समाज एवम राष्ट्र की समरसता के लिए हिंदू समाज के प्रत्येक घटक का संगठित रहना ही महर्षि वाल्मीकि जी का अनुसरण करना है। उपस्थित सभी जनों ने महर्षि वाल्मीकि जी की जय, मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम की जय, माता सीता की जय आदि उद्घोष लगाकर वाताबरन को भक्तिमय कर दिया। कार्यक्रम में सहकार्यवाह विजय बंटाजी, पार्षद ब्रजेश खरे , पार्षद राकेश भाटिया , नगर कार्यवाह राजकुमार , नगर संपर्क प्रमुख पवन , नगर सह सेवा प्रमुख बृजेंद्र भगत , नगर शारीरिक प्रमुख नरेंद्र ,नगर व्यवस्था प्रमुख राकेश , नगर सामाजिक समरसता प्रमुख विवेक , महादेव बस्ती प्रमुख बनवारी आदि सहित अनेकानेक बंधुओ ने सहभागिता की।