
किसानों को खाद दिलाने के लिए भूख हड़ताल बैठे कांग्रेस कार्यकर्ता
मथुरा। जनपद में किसानों को डीएपी खाद नहीं मिलने पर कांग्रेस के प्रदेश महासचिव मुकेश धनगर जिला मुख्यालय पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ गए। उनके साथ दर्जनों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने धरना दिया।
मुकेश धनगर ने कहा कि जनपद में किसानों को डीएपी खाद नहीं मिल रही है। जिससे किसान परेशान एवं त्राहि त्राहि कर रहा है। विगत दिनों ज्ञापन एवं धरना प्रदर्शन के माध्यम से जिलाधिकारी को अवगत कराया गया परंतु किसानों को आज तक खाद नहीं मिली। किसानों की इस गंभीर समस्या को लेकर कांग्रेस ने अपनी आवाज उठाई है। अब वे अपनी भूख हड़ताल तब तक जारी रखेंगे जब तक उन्हें
खाद नहीं मिल जाती। कांग्रेस महानगर अध्यक्ष विक्रम वाल्मीकि ने कहा कि किसानों को खाद न मिलने से हो रही परेशानी के मुद्दे पर भाजपा सरकार को जवाब देह बनना होगा। भाजपा सरकार किसान विरोधी साबित हो रही है। हम किसानों के साथ खड़े हैं। उनकी समस्याओं का समाधान निकालने के लिए लड़ेंगे और लड़ते रहेंगे। कांग्रेस नेता मुकेश धनगर का पूरा समर्थन करेगी।
इस अवसर पर राजेंद्र सिंह गीतम सिंह कैलाश नाथ प्रधान श्याम सिंह सरपंच कुंवर सिंह निषाद विपुल पाठक अप्रतिम सक्सेना संजय पचौरी उमाशंकर शर्मा प्रवीण भास्कर राजा गौतम शैलेंद्र चौधरी रूपेश धनगर पूरन सिंह अनिल खरे दीपक पाठक रवि वाल्मीकि अनूप गौतम मानवेंद्र पुंडीर आवाद मोहम्मद शाहरुख खान सौरभ गौड़ अशोक कुमार आदि मौजूद रहे।