
विधायक श्री कांत शर्मा ने देव दीपावली पर किया दीप प्रज्ज्वलित
देव दिवाली पर चमके यमुना के घाट
मथुरा। यमुना के घाट पर दीपदान करता श्रद्धालु।
मथुरा। कार्तिक पूर्णिमा पर देव दिवाली के दौरान दीपदान से यमुना के घाट झिलमिला उठे। श्रीकृष्ण जन्मस्थान और द्वारिकाधीश सहित अन्य मंदिर भी जगमगा गए। इस दौरान लोगों ने घाट और मंदिरों पर पहुंचकर दीपदान किया। घरों पर भी महिलाओं ने दीप जलाए। वहीं विधायक श्री कांत शर्मा ने प्रयाग श्याम घाट पर दीप प्रज्वलित किया। वहीं उन्होंने बताया हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा का विशेष महत्व है। इस दिन दीपदान की भी परंपरा है, जिसे देव दिवाली के रूप में मनाया जाता है। इसी परंपरा के अनुसार सोमवार को शहर में सामूहिक रूप से लोगों ने यमुना के घाटों पर सामूहिक दीपदान किया। विभिन्न सामाजिक संगठनों ने इस उपलक्ष्य में घाटों को सजाने की जिम्मेदारी संभाली। बड़ी संख्या में शहरवासी भी घाटों पर दीपदान के लिए पहुंची। दीपों से झिलमिल घाटों की शोभा देखते ही बन रही थी। बड़ी संख्या में लोगों ने परिवार सहित यमुना के घाटों पर दीपदान किया। यही दौर मंदिरों में देखने को मिला। श्रीकृष्ण जन्मस्थान, द्वारिकाधीश, दीर्घ विष्णु मंदिर सहित अन्य मंदिरों में दीपदान किया गया।
श्याम घाट से बंगाली घाट तक क्षेत्र को आकर्षक दीपकों से श्री दीर्घविष्णु सेवा संस्थान, ब्रज पर्यावरण संरक्षण परिषद, तुलसी सेवा ट्रस्ट भगवान बामन महोत्सव समिति द्वारा ने सजाया गया। घाटों पर सुंदर चित्रकारी से रंगोली सजाई।
इस अवसर पर गोपाल मंदिर के पीठाश्वार 108 पुरुषोत्तम महाराज ब्रजेंद्र नागर, भाजपा की वरिष्ठ नेता दीपा अग्रवाल, विजय शर्मा ,श्याम शर्मा, पंकज चतुर्वेदी, योगेंद्र चतुर्वेदी, नितिन चतुर्वेदी,अभिषेक चतुर्वेद, संजय पाराशर रामदास चतुर्वेदी मृदुल अग्रवाल आदि उपस्थित