
ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति रजि उत्तर प्रदेश व अमर उजाला फाउंडेशन मिलकर मथुरा महानगर में लगाएंगे आधा दर्जन से अधिक विशाल वैक्सीनेशन कैंप
पहला कैंप 15 सितंबर 2021 को आयोजित किया जाएगा प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित

मथुरा : ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति रजि उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने बताया दोबारा से बढ़ते हुए कोरोना मरीजों की संख्या को मध्य नजर रखते हुए लोगों को ज्यादा से ज्यादा जागरूक करते हुए वैक्सीन लगवाने के उद्देश्य से ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति रजि उत्तर प्रदेश वा अमर उजाला फाउंडेशन के द्वारा मथुरा महानगर में आधा दर्जन से अधिक वैक्सीनेशन मेघा कैंप लगाए जाएंगे | उसी को लेकर ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति रजि उत्तर प्रदेश के संरक्षक अंतर्राष्ट्रीय डा भागवताचार्य मनोज मोहन शास्त्री की अध्यक्षता में बैठक हुई जिसमें निर्णय लिया गया समिति लोगों की सुविधा के लिए जगह-जगह वैक्सीनेशन कैंप आयोजित करेगी | प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने कहा हमारी समिति मेरे जन्म दिवस 15 सितंबर के दिन कोई ना कोई विशेष सामाजिक कार्य करती है इस बार समिति के द्वारा 15 सितंबर को जमुना दास रिजॉर्ट्स जमुना नगर बीएसए कॉलेज रोड मथुरा पर पहला विशाल वैक्सीनेशन कैंप सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक पहली और दूसरी डोज लोगों को दी जाएगी लोगों से अपील की है जो भी लोग कैंप में वैक्सीनेशन लगवाने के लिए आए वह अपने साथ आधार और मोबाइल के साथ घर से नाश्ता करके आए जब उनको कैंप में वैक्सीनेशन लगाई जाएगी | महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष व पार्षद श्रीमती श्वेता शर्मा ने कहा महिलाओं को चाहिए अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए वैक्सीनेशन जरूर करवाएं जिससे कोरोना से बचा जा सके कैंपों में महिला टीम भी सहभागिता करेगी | बैठक में युवा प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन पंडित प्रदेश महासचिव सत्यदेव शर्मा, जिला अध्यक्ष राजेश अग्निहोत्री, युवा जिला अध्यक्ष हरवीर चौधरी ,महानगर अध्यक्ष कुलदीप शास्त्री, आगरा मंडल अध्यक्ष डॉक्टर यमुना शर्मा ,महिला जिला अध्यक्ष श्रीमती शालू अग्रवाल ,महानगर अध्यक्ष श्रीमती सरोज गोला, युवा महिला अध्यक्ष सुश्री पूजा सिसोदिया आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे |