ब्रजलोक रंग महोत्सव में बही भक्ति की धारा 

 

 

सांस्कृतिक मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से सार्वभौम संस्कृत संस्थानम की ओर से आयोजित ब्रजलोक रंग महोत्सव

 

गोवर्धन। गिरिराज महाराज की परिक्रमा स्थित कस्बा राधाकुंड के राधाकालाचांद मंदिर ब्रजानंद घेरा में सांस्कृतिक मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से सार्वभौम संस्कृत संस्थानम की ओर से आयोजित ब्रजलोक रंग महोत्सव में राधा-कृष्ण की लीलाओं के आनंदरस में श्रद्धालु डूबे नजर आए। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि गोवर्धन तहसीलदार डाॅ. मनीष कुमार, विशिष्ट अतिथि सीओ राम मोहन शर्मा ने संयुक्त रूप से राधा-कृष्ण की झांकी की आरती उतारकर किया। महोत्सव में पावन सानिध्यता श्रीपाद रघुनाथ दास गोस्वामी गद्दी के गद्दीनशीन पीठाधीश्वर महंत केशव दास महाराज की रही। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में ब्रज वंदना से शुरू होकर बरसाने की मोर कुटी पर मोर बन आयौ रसिया के बीच मयूर नृत्य, डांडिया, फूलों की होली, लठामार होली, जेघर नृत्य, साईकिल चक्र नृत्य आदि की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम के आयोजक सार्वभौम संस्कृत संस्थानम गोवर्धन के डायरेक्टर डाॅ. पीआर शास्त्री ने बताया कि सांस्कृति मंत्रालय भारत सरकार ने ब्रज की संस्कृति को विश्व पटल पर पहुंचाने का कार्य किया है। राधाकुंड में स्वयं राधा-कृष्ण ने लीलाएं की हैं, इन्हीं लीलाओं ब्रजलोक रंग महोत्सव में देशी-विदेशी भक्तों ने आनंद लिया है।गद्दीनशीन पीठाधीश्वर महंत केशव दास महाराज ने बताया कि राधा-कृष्ण की लीलाएं अनुपम हैं, इनके दर्शन सौभाग्य से मिलते हैं। सीओ राम मोहन शर्मा ने बताया कि लीलाओं के मंचन में द्वापर युगीन आभा दिखाई दी। डाॅ. पीआर शास्त्री ने अतिथियों का स्वागत तस्वीर भेंटकर किया गया। इस अवसर पर नायब तहसीलदार ब्रजेश कुमार, पूर्व चेयरमैन दाऊजी ठेकेदार, मुंबई से ज्योतिषाचार्य रेखाकृष्ण मेहता, सुषमा, कीर्ति, प्राचार्य डाॅ. प्रेमा जोशी, समाजसेवी सुरेश जोशी, विनोद जोशी, कृष्ण मुरारी मैथिल, व्यास परीक्षित दास महाराज, सुलोचन दास, राजकिशोर, गिरीश मिश्रा, जयगोपाल विद्यार्थी आदि थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

विज्ञापन बॉक्स
विज्ञापन बॉक्स

Related Articles

Close
[avatar]