
कांग्रेस के भ्रष्टाचार के खिलाफ भाजपा का विरोध प्रदर्शन
महानगर अध्यक्ष के नेतृत्व में सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन
मथुरा । झारखंड में कांग्रेस सांसद के घर से 100 करोड रुपए से अधिक की नगदी मिलने के मामले में भाजपा द्वारा आज प्रदेश भर के साथ-साथ जनपद में भी विरोध प्रदर्शन किया गया।महानगर अध्यक्ष घनश्याम लोधी के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के विरोध में जमकर नारेबाजी करने के पश्चात सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। धरना प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष श्री लोधी ने कहा कि कांग्रेस नेता भ्रष्टाचार की काली कमाई से अपनी जेबें भर रहे हैं। कांग्रेस और उसके गठबंधन के साथियों का केवल अनैतिक और भ्रष्टाचार के जरिये धन एकत्रित करना एक मात्र उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि एक तरफ घमंडिया गठबंधन है जहां भ्रष्टाचार, कमीशनखोरी, लूट घसोट और दलाली की गारंटी है दूसरी तरफ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी है।वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व सांसद तेजवीर सिंह ने कहा कि अगर कांग्रेस के सांसद के पास 100 करोड़ की नगदी पकड़ी गयी है तो बाकी कांग्रेस के सांसदों के पास कितनी धनराशि होगी।
महानगर महामंत्री प्रदीप गोस्वामी ने बताया कि नेतृत्व के निर्देशानुसार प्रदेश के सभी जिलों में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया है। धरना प्रदर्शन के दौरान गोवर्धन विधायक मेघश्याम सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष किशन सिंह, पूर्व मंत्री रविकांत गर्ग, निरंजन सिंह, महानगरमहामंत्री राजवीर सिंह, राजू यादव, सुनील चतुर्वेदी, महानगर उपाध्यक्ष श्याम सिंघल, चंद्रपाल कुंतल, नीरू सक्सेना, विजय शर्मा,मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा दीपांकर भाटिया, लोकेश तायल, ज्ञानेंद्र राणा, संजय शर्मा, पंकज शर्मा, प्रिंस गौड़, राहुल रजावत, आरती चतुर्वेदी, शशि शुक्ला, लवांशु वर्मा, विक्रम मुदगल आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।