ब्रज प्रांत के साधु संतों संग हजारों कार्यकर्ता अयोध्या जाने को लालायित

 

 

रामलला की प्रतिमा के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का निमंत्रण पाकर ब्रजवासियों हुए आल्हादित

 

मथुरा। अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दिव्य आयोजन में निमंत्रण मिलने पर ब्रज के सभी मठ मंदिरों के सेवायत, साधु, संतों के साथ ब्रजप्रांत के हजारों कार्यकर्ता अयोध्या जाने को तैयार हैं। अयोध्या से आए पूजित अक्षतों को घर घर पहुंचाकर रामभक्तों को निमंत्रण भेजा जाना शुरू हो गया है। यह जानकारी देते हुए विहिप के केंद्रीय कार्याध्यक्ष आलोक कुमार ने स्थानीय होटल में प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के आयोजन में 22 जनवरी को देश भर के लगभग 4500 साधु संत, साहित्य, संगीत, कला, सिनेमा, खेल, उद्योग, व्यापार और रक्षा क्षेत्र के लगभग 2500 गणमान्य जन को आमंत्रित किया जा चुका है।

प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम 17 जनवरी से शुरू हो जाएगा इस दिन रामलला की प्रतिमा का नगर भ्रमण, 18 को प्रतिमा की गर्भगृह में स्थापना, 19 को जलवास, 20 को अन्नवास,21 को शैय्यावास तथा 22 जनवरी की दोपहर में प्राण प्रतिष्ठा की जायेगी। उन्होंने बताया कि रामलला की जिस प्रतिमा की स्थापना व प्राण प्रतिष्ठा की जायेगी वह 5 वर्ष की आयु के रामलला की रहेगी।

इस आयोजन में ब्रज प्रांत से लगभग दो हजार कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रहेगी जिनके लिए 26 जनवरी को की तिथि तय की गई है। ब्रजप्रांत के 25 जिलों जिनमे कुल 137 नगर, 271 प्रखंड तथा 14240 गांवों के विहिप, बजरंग दल, दुर्गावाहिनी एवं संघ के 25 हजार कार्यकर्ताओं तथा रामभक्तों द्वारा लगभग 40 लाख परिवारों तक पूजित अक्षत व साहित्य बांटकर अयोध्या से आया बुलावा दिया जा रहा है। वहीं देश भर के मंदिरों की तरह ब्रज क्षेत्र के लगभग 50 हजार मठ, मंदिरों व आश्रमों में प्राण प्रतिष्ठा आयोजन का सीधा प्रसारण दिखाए जाने एवं धार्मिक आयोजनों के संकल्प के साथ पूरे देश में दीपावली जैसा उत्सव मनाने का आह्वान भी किया जा रहा है। बता दें कि विश्व हिंदू परिषद द्वारा 22 जनवरी को दीपावली मनाई जाने का आह्वान किया गया है। इस अवसर पर क्षेत्र संगठन मंत्री सोहन सोलंकी, प्रांत अध्यक्ष सी ए शशि अग्रवाल , प्रांत सह मंत्री मुकेश शुक्ला , प्रांत संगठन मंत्री राजेश कुमार, महानगर जिलाध्यक्ष अमित जैन, महानगर मंत्री गोकुलेश गौतम एडवोकेट, सामाजिक समरसता प्रमुख अजय अग्रवाल, महानगर सह मंत्री अभिनव सक्सैना ,सह संयोजक विक्की इलाहाबादी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

विज्ञापन बॉक्स
विज्ञापन बॉक्स

Related Articles

Close
[avatar]