ब्रज महोत्सव समिति ने किया चुनरी मनोरथ व छप्पन भोग का आयोजन

 

400 से अधिक साड़ियो से किया चुनरी मनोरथ

मथुरा ।कार्तिकपूर्णिमा अवसर पर ब्रज महोत्सव समिति के तत्वाधान में श्रॅृगार घाट पर

विशाल चुनरी मनोरथ एंव छप्पन भोग का आयोजन हुआ।  यमुना को स्वच्छ बनाना है, मिलकर कदम बढ़ाना है के संकल्प से ओत-प्रोत ब्रज महोत्सव

समिति के सदस्यओं ने यमुना प्रदूषण मुक्ति के संकल्प के तहत श्रॅृगार पर विशाल चुनरी मनोरथ व छप्पन भोग का आयोजन किया।

कार्यक्रम के प्रांरभ में  प्रातः ब्रज महोत्सव समिति परिवार के सदस्यों द्वारा जूना मंदिर से बैण्ड बाजों के साथे शोभायात्रा निकाली गई। यमुना महारानी

को चुनरी ओढ़ने की खुशी में समिति परिवार के सदस्य बैण्ड-बाजों की धुन में नाचते हुए पूरी शोभायात्रा को भक्तिमय वातावरण बना दिया।

तदउपरांत श्रृगांर घाट पर वैदिक मंत्रोचरण के मध्य सभी ब्रज महोत्सव समिति के सदस्यों ने यमुना महारानी की पूजा-अर्चना कर पुण्य

लाभ अर्जित किया। इस अवसर पर समिति के सदस्यों द्वारा यमुना का पूजन व दुग्धाभिषेक किया गया। उसके बाद यमुना

महारानी को 400 से अधिक चुनरी ओढ़ाई गई। कार्यक्रम में सदस्यों के भक्तिभाव को देखकर लग रहा है की अराध्य श्री यमुना महारानी साक्षात

ही चुनरी ओढ़ रही है। कार्यक्रम का समापन यमुना महारानी की आरती के साथ हुआ। बृज महोत्सव समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में

मुख्य रूप से संरक्षक रास बिहारी लोहे वाले, मुरारी लाल, वंशीधर घड़ी वाले, राधासरन लोहे वाले, रमन लाल बैंक वाले, महेेश,

दिनेश चन्द्र अग्रवाल, प्रमोद सर्राफ, हरीश गिलट वाले, संजय निवाड़ वाले, प्रदीप बैंक वाले, अशोक सर्राफ, अशोक नमक वाले, राकेश कण्ठी माला वाले,

दीपक बिजली वाले, प्रदीप पोशाक वाले, उमेश प्रेस वाले, सुरेश प्रेस वाले, दुर्गेश गिलट वाले, रवि मास्टर, राजकुमार सूतिया, संजय भट्टे वाले, सुनील सर्राफ, विवेक महावन वाले आदि उपस्थित थे

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

विज्ञापन बॉक्स
विज्ञापन बॉक्स

Related Articles

Close
[avatar]