
लोकसभा की तैयारी में जुट जाए कार्यकर्ता नमो ऐप को लोड कराएं : अशोक कटारिया
मथुरा। मिशन-4 2024 में एतिहासिक विजय प्राप्त करने के लिए भारतीय जनता पार्टी जिले में दो लाख लोगों को नमो ऐप से जोड़कर विकसित तार्टी, जिल भारत एंबेसडर बनाएगी।
इसी क्रम में पार्टी की तरफ से शुक्रवार को जिला कार्यालय पर जिला स्तरीय कार्यशाला में नमो ऐप डाउनलोड करने व विकसित भारत एंबेसडर बनाकर डिजिटल वॉलंटियर बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। भाजपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष निर्भय पांडेय की अध्यक्षता में आयोजित विकसित भारत प्रशिक्षण कार्यशाला को संबोधित करते हुए भाजपा एम एल सी व जिला प्रभारी अशोक कटारिया ने कहा मिशन 2024 का बिगुल बज चुका है।
कार्यकर्ता पूरी शिद्दत के साथ लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाए। उन्होंने बताया जिले में 2 लाख विकसित भारत एंबेसडर बनाने का लक्ष्य रखा गया है । गांव के बूथ पर 100 तथा नगरीय बूथों पर 200 विकसित भारत एंबेसडर बनाए जाएंगे । नमो ऐप डाउनलोड करने के बाद 100 डेज चैलेंज की शुरूआत होगी। इन 100 दिनों में पार्टी कार्यकर्ता विकसित भारत एंबेसडर, माइक्रो डोनेशन और सेल्फी विद लाभार्थी, सेल्फी विद फर्स्ट वोटर, सेल्फी विद किसान, डॉक्टर्स, व्यापारी, वकील आदि का अभियान चलाएगे। इस अभियान में सभी मोर्चा व प्रकोष्ठ सक्रिय योगदान देंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष निर्भय पांडेय ने प्रशिक्षण की प्रस्तावना रखते हुए कार्यकताओं का आभार प्रकट किया। जिलाध्यक्ष ने बताया कि अभियान में सांसद से लेकर सभासद तक सभी जनप्रतिनिधियों को कैंप लगाकर विकसित भारत एंबेसडर बनाना है। प्रशिक्षण कार्यशाला में आईटी के जिला संयोजक अमन ठाकुर ने नमो ऐप डाउनलोड करने व विकसित भारत एंबेसडर बनाने का विस्तृत प्रेजेंटेशन दिया। संचालन जिला महामंत्री अनिल चौधरी ने किया। पार्टी प्रवक्ता श्याम चतुवेर्दी ने बताया की सभी विधानसभा में दीवार लेखन का कार्य भी जल्द प्रारंभ होगा । नमो ऐप विकसित भारत एंबेसडरों को उनके कार्यों के लिए बड़ा मंच देगा। प्रशिक्षण कार्यशाला में एम एल सी अशोक कटारिया जिलाध्यक्ष निर्भय पांडेय जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी उपाध्यक्ष सुमित शर्मा मुकेश वार्णेय महिपाल सिंह सत्यपाल चौधरी देवेश पाठक अनिल चौधरी मेरुकांत पांडेय आकाश चौधरी कन्हैया लाल गोयल जिला मिडिया प्रभारी श्याम चतुर्वेदी मुदिता शर्मा निहाल सिंह आर्य सतीश वाल्मीकि प्रोफेसर रामकृष्ण भारद्वाज सहित
कार्यक्रम संयोजक अमन ठाकुर, सत्यपाल चौधरी,अजय परखम,आकाश चौधरी, ज्ञानेंद्र सिंह,देवेंद्र शर्मा,सुजान सिंह,देवेश पाठक, तरुण सैनी, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष आदि मौजूदरहे।