भाजपा पार्षद दल के नेता बने चौ. राजवीर सिंह

 

 

मथुरा । भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष घनश्याम लोधी द्वारा नगर निगम मथुरा वृंदावन के वरिष्ठ पार्षद चौधरी राजवीर सिंह को भाजपा पार्षद दल का उपनेता चुना गया है। ज्ञात रहे की श्री चौधरी लगातार चौथी बार पार्षद वन कर मथुरा वृंदावन नगर निगम में नेतृत्व कर रहे हैं। इससे पूर्व उनकी पत्नी आशा चौधरी भी इसी वार्ड से सभासद रह चुकी है। चौधरी राजवीर सिंह सच्चे जन सेवक के रूप में ख्याति प्राप्त है उनकी तारीफ नए बोर्ड के गठन के शपथ ग्रहण समारोह में कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण द्वारा भी की गई

थी। इसके अलावा महानगर अध्यक्ष ने वार्ड 67 से पार्षद राधा कृष्ण पाठक को मुख्य सचेतक, वार्ड 54 से पार्षद तेजवीर सिंह व वार्ड 68 से पार्षद कुलदीप पाठक को सचेतक, वार्ड 58 से पार्षद नीलम गोयल को कोषाध्यक्ष बनाया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

विज्ञापन बॉक्स
विज्ञापन बॉक्स

Related Articles

Close
[avatar]